Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश
    जोहार ब्रेकिंग

    नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkSeptember 11, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उपायुक्त
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : आगामी नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2025 को लेकर रांची में तैयारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने की। बैठक में निर्वाचन से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं पर विस्तार से चर्चा की गई और अधिकारियों को कई अहम निर्देश दिए गए।

    बैठक में उठाए गए मुख्य बिंदु :

    1. अनुपूरक मतदाता सूची का वार्डवार विखण्डन : उपायुक्त ने निर्देश दिया कि नगरपालिका चुनाव के लिए तैयार की गई मतदाता सूची का शत-प्रतिशत सत्यापन किया जाए। सभी शहरी अंचल अधिकारियों को यह कार्य शीघ्र पूरा करने का आदेश दिया गया।

    2. मतदान केंद्र से जुड़े दस्तावेज : वार्डवार नक्शा, स्क्रूटनी शीट (प्रपत्र-B एवं C) तथा संबंधित प्रतिवेदनों की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने निर्देश दिया कि सभी अधिकारी आवश्यक प्रतिवेदन तुरंत उपलब्ध कराएँ।

    3. मतदान केंद्र भवन/स्थल परिवर्तन : जहां आवश्यकता हो, वहाँ मतदान केंद्र भवनों या स्थलों में परिवर्तन का प्रस्ताव तैयार करने को कहा गया। साथ ही सभी मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए गए।

    4. 1400 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्र : बैठक में उन केंद्रों पर विशेष चर्चा हुई, जहाँ मतदाताओं की संख्या 1400 से अधिक है। उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि किसी भी मतदान केंद्र में मतदाताओं की संख्या 1400 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। अधिकारियों को सूची की जाँच कर सुधार का निर्देश दिया गया।

    5. आपत्ति निराकरण : मतदाता सूची से संबंधित आपत्तियों की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि सभी लंबित आपत्तियों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित किया जाए और राज्य निर्वाचन आयोग को संबंधित प्रतिवेदन अभिलंब भेजा जाए।

    पारदर्शिता पर जोर

    बैठक के अंत में उपायुक्त ने कहा कि आगामी नगरपालिका चुनाव को पारदर्शी, निष्पक्ष और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाए रखने और राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का सख्ती से पालन करने का निर्देश दिया गया।

    बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी राजेश कुमार साहू, सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी (सदर, अरगोड़ा, बड़गाई, नामकुम, हेहल, बुण्डू), सहायक निर्वाचक निबंधक पदाधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी (नगड़ी), कार्यपालक दंडाधिकारी सदर, श्री मोहम्मद जफर हसनत समेत संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    Also Read : रांची में “स्वच्छता ही सेवा 2025” की तैयारी तेज, डॉ किरण कुमारी ने की बैठक

    Municipal elections 2025: Deputy Commissioner reviewed the preparations and gave strict instructions नगरपालिका चुनाव 2025 : उपायुक्त ने तैयारियों की समीक्षा कर दिये सख्त निर्देश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में स्ट्रीट डॉग्स की नसबंदी और टीकाकरण, 42 कुत्तों का हुआ ऑपरेशन
    Next Article AIMIM का आरोप: RJD मुस्लिम वोट चाहती है, लेकिन प्रतिनिधित्व से करती है इनकार…

    Related Posts

    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.