Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 2:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर फूड फेस्टिवल का आयोजन, लोगों ने ली वोटिंग करने की शपथ
    झारखंड

    मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर फूड फेस्टिवल का आयोजन, लोगों ने ली वोटिंग करने की शपथ

    Team JoharBy Team JoharMay 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिले के रणधीर वर्मा स्टेडियम में फूड फेस्टिवल का आयोजित हुआ. इस दौरान झूमर नृत्य एवं रॉक बैंड शो भी किया गया. बता दें कि यह फूड फेस्टिवल जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त माधवी मिश्रा के निर्देश पर आयोजन किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने सभी को लोकतंत्र के महापर्व में निर्भीक होकर और बिना प्रलोभन के मतदान करने की शपथ दिलाई. सभी दर्शकों ने अपने मोबाइल फोन का फ़्लैश ऑन कर मतदान में भाग लेने का संकल्प लिया. कार्यक्रम में रॉक बैंड ग्रुप स्पंदन और झूमर नृत्य ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

    वहीं उपायुक्त ने तिरंगे रंग के बैलून उड़ाकर और वोट करेगा धनबाद की दीपमाला प्रज्वलित कर समस्त जिले वासियों से मतदान में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने का को कहा. दूसरी तरफ फूड फेस्टिवल में सोनोटेल होटल्स, न्यू बोम्बे स्वीट्स, चंपारण मीट हाउस, मधुलिका स्वीट्स, साउथ का तड़का, त्रीमूर्ति कैटरर्स सहित शहर के नामी गिरामी प्रतिष्ठान के 25 से अधिक स्टाल लगाए गए थे. यहां भी लोगों ने विविध व्यंजनों का लुफ्त उठाया.

     

    कार्यक्रम में उपायुक्त माधवी मिश्रा, नगर आयुक्त रवि राज शर्मा, वन प्रमंडल पदाधिकारी  विकास पालीवाल, अपर समाहर्ता विनोद कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी उदय रजक, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री जियाउल अंसारी, जेएसएलपीएस के डीपीएम शैलेश रंजन, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी अनीता कुजूर, अपर नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, सहायक नगर आयुक्त प्रसून कौशिक, श्रीमती संतोषिनी मुर्मू के अलावा डिस्ट्रिक्ट आईकॉन श्वेता किन्नर, प्रमोद कुमार यादव, निधी जैसवाल के अलावा हजारों की संख्या में जिला वासी मौजूद थे.

    आयोजन फूड फेस्टिवल मतदान शपथ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदिल्ली के बाद अहमदाबाद के स्कूलों को मिले धमकी भरे ईमेल, इस बार भी विदेशी डोमेन का इस्तेमाल
    Next Article इंडी गठबंधन प्रत्याशी मथुरा महतो ने किया नामांकन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद

    May 9, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

    May 9, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा के सतगावां में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति घायल

    May 9, 2026
    Latest Posts

    रांची में नकली शराब का बड़ा खेल बेनकाब, 1000 पेटी शराब बरामद

    May 9, 2026

    गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

    May 9, 2026

    कोडरमा के सतगावां में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति घायल

    May 9, 2026

    सोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, पाकुड़ में दो माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    कोडरमा में पानी-बिजली संकट पर भाजपा का हंगामा, हेमंत सरकार के खिलाफ घड़ा फोड़ प्रदर्शन

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.