गिरिडीह: मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देश पर अलग अलग स्थानों पर इस तरह का कार्यक्रम चल रहा है. इसी कड़ी में शाम को पुलिस कप्तान दीपक कुमार शर्मा के नेतृत्व में सीसीएल क्षेत्र बनियाडीह में जागरूकता अभियान चलाया गया. यहां सीसीएल कर्मियों को मतदान के लिए प्रेरित किया गया. एसपी ने उपस्थित कर्मियों को कहा कि खुद ही मतदान करना है और आस पास के लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करना है. यहां एसपी ने उपस्थित कर्मियों से मतदान के लिए शपथ भी दिलाई. इस क्रम में सीसीएल गिरिडीह एरिया के महाप्रबंधक बासब चौधरी ने भी मतदान करने के लिए सभी को प्रेरित किया. इस दौरान सदर एसडीपीओ बिनोद रवानी के अलावा काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया.
गिरिडीह में पोलिंग प्रतिशत बढ़ाने को लेकर एसपी ने किया जागरूक, दिलाई शपथ

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
Previous Articleरामगढ़ से हज पर जाएंगे 76 लोग, हाजियों का किया गया टीकाकरण
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

