Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    29 Apr, 2026 ♦ 4:48 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में अब तक 75 लोगों की मौत, 3072 संक्रमित
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में अब तक 75 लोगों की मौत, 3072 संक्रमित

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    • महाराष्ट्र में 24 घंटे में छह की मौत और 145 नए संक्रमित

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना मामलों में 525 की बढ़ोतरी हुई है। भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या बढ़कर 3072 हो गई है, जिसमें 2784 सक्रिय मामले हैं। वहीं, 212 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं और अब तक 75 लोगों की मौत हो चुकी है।

    एमपी में सेंधवा जिले के बड़वानी में तीन कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारी के मुताबिक यह सभी उस 90 वर्षीय व्यक्ति के रिश्तेदार हैं जो सऊदी अरब से लौटे थे और जिनकी मौत हो गई थी।

    राजस्थान के भरतपुर में एक गर्भवती महिला को उसके धर्म के आधार पर कथित तौर पर जनाना अस्पताल में जगह नहीं दी गई। महिला के पति के मुताबिक, ‘अस्पताल के कर्मचारी ने उन्हें जयपुर के अस्पताल जाने को कहा, लेकिन हमारे भरतपुर सीमा पार करने से पहले ही बच्चे का जन्म हो गया और वो मर गया। मामले में जनाना अस्पताल के प्रिंसिपल डॉ रूपेंद्र झा ने जांच के बाद ही कुछ कहने की बात कही है।

    पंजाब के मोगा में रात्रि गश्त कर रहे दो पुलिसकर्मियों ने एक महिला को सड़क के किनारे अपने बच्चे को जन्म देने में मदद की। इस महिला को तीन अस्पतालों ने भर्ती करने से इन्कार कर दिया था। एसएसपी हरमनबीर सिंह गिल के मुताबिक एएसआई बिक्कर सिंह और कांस्टेबल सुखजिंदर सिंह ने लकड़ी के बेंच का इंतजाम किया और पड़ोस की महिलाओं की मदद से बच्चे के जन्म में मदद की।

    हिमाचल ड्रग्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के महासचिव मुनीश ठाकुर के मुताबिक कोरोना वायरस की वजह से फार्मा इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि इस उद्योग के लिए सामग्री को ज्यादातर चीन से आयात किया जाता है, लेकिन चीन खुद इस वायरस से प्रभावित रहा है। इसकी वजह से दवाइयां के दाम भी बढ़ गए हैं।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइटली : कोरोना वायरस के अब तक 124632 मामले, 15362 लोगों की मौत
    Next Article रांची : कोरोना आपदा में उम्मीद की किरण है मुख्यमंत्री दीदी किचन, हर दिन कर रहीं सेवा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026
    जमशेदपुर

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026
    Latest Posts

    रांची में व्यवसायी से व्हाट्सएप कॉल पर मांगी 2 करोड़ की रंगदारी, AK-47 और बम से उड़ाने की धमकी

    April 29, 2026

    ब्राउन शुगर के साथ पांच युवक गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेज के छात्रों को बना रहे थे निशाना

    April 28, 2026

    रांची में फल-सब्जी विक्रेताओं को मुफ्त में मिला “नमो स्टॉल”, चेहरे खिले

    April 28, 2026

    रिम्स की एक करोड़ से अधिक निविदाओं की होगी उच्च स्तरीय जांच : अजय सिंह

    April 28, 2026

    झारखंड कैबिनेट की बैठक में 15 प्रस्तावों पर मुहर, रांची में दो नए फ्लाईओवर को मंजूरी

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.