Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Jul, 2025 ♦ 5:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी 19 IPS व 99 DSP के हवाले, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम
    झारखंड

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सुरक्षा की जिम्मेदारी 19 IPS व 99 DSP के हवाले, देखें मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    Team JoharBy Team JoharMay 2, 2024Updated:May 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 3 मई शुक्रवार को झारखंड आ रहे है. रांची, सिंहभूम, पलामू और गुमला जिले में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से राजभवन आने के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोड शो होने की संभावना है. जबकि, अन्य जिलों में सिर्फ जनसभा होनी है. पीएम की सुरक्षा में 19 IPS व 99 DY. SP रैंक के अफसरों की प्रतिनियुक्ति की गई है.

    किन-किन जिलों में किस IPS अधिकारी की हुई है तैनाती
    रांची जिला में जगुआर एसपी प्रियदर्शी आलोक, जैप 1 कमांडेंट अजीत पीटर डुंगडुंग, सीआईडी एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, जैप 6 कमांडेंट आनंद प्रकाश, जैप 2 कमांडेंट सरोजनी लकड़ा, एटीएस एसपी ऋषभ कुमार झा की प्रतिनियुक्ति की गई है. वहीं,गुमला जिले में आईटीएस एसपी अजय कुमार सिन्हा, एसीबी एसपी सहदेव साव, आरिफ एकराम, जैप 3 कमांडेंट अंबर लकड़ा, धनबाद ग्रामीण एसपी कपिल चौधरी की तैनाती की गई है. इसके अलावा पलामू में होमगार्ड एसपी अमित कुमार सिंह, वायरलेस एसपी हरविंदर सिंह, रेल धनबाद एसपी मनोज स्वर्गियारी, स्पेशल ब्रांच एसपी शुभांशु जैन की प्रतिनियुक्ति की गई है और चाईबासा में जैप 10 कमांडेंट पीयूष पांडेय, एसीबी एसपी सादिक अनवर रिजवी, एहतेशाम वकारिब, रेल जमशेदपुर एसपी प्रवीण पुष्कर की प्रतिनियुक्ति की गई है. सभी जिलों में अधिकारियों को कार्यक्रम की समाप्ति तक तैनाती का आदेश दिया गया है.

    सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस पदाधिकारी को दिए गए कई निर्देश

    पीएम की सुरक्षा में किसी तरह की चूक ना हो, इसको लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये हैं. पीएम के दौरे को लेकर जगह जगह पर रास्ते में बैरिकेडिंग की जा रही है. पीएम की सुरक्षा को लेकर जिला पुलिस और केंद्रीय बल के जवान तैनात रहेंगे. इसको लेकर गुरुवार को विस्थापित भवन धुर्वा में विधि-व्यवस्था ड्यूटी के लिए सभी पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया. इस दौरान रांची जोनल आईजी अखिलेश झा, आईजी पंकज कंबोज, डीआईजी अनूप बिरथरे, एसएसपी चंदन सिन्हा, एसटीएफ एसपी प्रियदर्शी आलोक और एटीएस ऋषभ झा समेत कई पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

    जाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मिनट टू मिनट कार्यक्रम

    *3 मई 2024*
    शाम 4:45 बजे – सिंहभूम हैलिपैड

    शाम 5:00 बजे – टाटा कॉलेज ग्राउंड

    शाम 5:45 बजे – सिंहभूम से रांची

    शाम 6:35 बजे – रांची एयरपोर्ट

    शाम 6:55 बजे – राजभवन

    *4 मई 2024*

    9:30 बजे – राजभवन से रांची एयरपोर्ट

    9:50 बजे – रांची एयरपोर्ट से पलामू

    11:00 बजे – चियांकी एयरपोर्ट

    11:45 बजे – पलामू से लोहरदगा

    12:45 बजे – लोहरदगा में कार्यक्रम

    1:30 बजे – लोहरदगा से रांची

    2:00 बजे – रांची से दरभंगा के लिए रवाना

    झारखंड दौरा प्रधानमंत्री व्यवस्था सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसीबीआई ने ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड धनबाद के डिप्टी जीएम को 5 हजार घूस लेते किया गिरफ्तार
    Next Article पीएम का झारखंड दौरा: एयरपोर्ट से राजभवन तक नो ड्रोन जोन, उड़ाने पर होगी कार्रवाई 

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025
    झारखंड

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025
    जामताड़ा

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025
    Latest Posts

    झारखंड कैडर के IPS संपत मीणा और एमएस भाटिया केंद्र में डीजी रैंक में इंपैनल

    July 30, 2025

    मुख्यमंत्री से विश्व बैंक प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात, झारखंड में निवेश और विकास को लेकर हुई चर्चा…

    July 30, 2025

    50 बेड के हाईटेक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का स्वास्थ्य मंत्री ने रखी आधारशिला

    July 30, 2025

    ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडे ने जामताड़ा परिसदन में पदाधिकारी के साथ की समीक्षा बैठक

    July 30, 2025

    राष्ट्रपति के रांची आगमन से पूर्व सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, आईजी ने पुलिस पदाधिकारी व कर्मियों को दी ब्रीफिंग

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.