Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 1:12 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना का कहर : भारत में पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले, 1965 संक्रमितों की संख्या, अब तक 50 की मौत
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना का कहर : भारत में पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले, 1965 संक्रमितों की संख्या, अब तक 50 की मौत

    Team JoharBy Team JoharApril 2, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 12 घंटे में 131 नए मामले आए हैं। इसी के साथ देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या 1965 हो गई है। इनमें से 1764 लोगों का इलाज चल रहा है। 151 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 50 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत करेंगे। आज कोरोना से हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और गुजरात में एक-एक की मौत हुई है जबकि इंदौर में 12, राजस्थान में नौ, महाराष्ट्र में तीन और मणिपुर में एक नए मामले सामने आए हैं। कोरोना से देश में सबसे प्रभावित राज्य महाराष्ट्र में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 338 हो गई है।

    देशभर में 14 अप्रैल तक कोरोना से निपटने के लिए लॉकडाउन लगाया गया है। इसी दौरान बुधवार को मीडिया में रिपोर्ट आई थी कि रेलवे ने 15 अप्रैल से रेलवे आरक्षण शुरू कर दिया है। इस पर रेल मंत्रालय ने स्पष्टीकरण देते हुए कहा कि कुछ मीडिया रिपोर्टों में दावा किया गया है कि रेलवे ने पोस्ट-लॉकडाउन अवधि के लिए आरक्षण शुरू कर दिया है। रेल मंत्रालय यह स्पष्ट करता है कि 14 अप्रैल के बाद की यात्रा के लिए आरक्षण कभी बंद नहीं किया गया और किसी नई घोषणा से संबंधित नहीं है।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिमडेगा : महुआ चुनने को लेकर दो परिवारों के बीच खूनी संघर्ष, 3 की हत्या
    Next Article पलामू : टीपीसी का एरिया कमांडर गिरफ्तार, हथियार बरामद

    Related Posts

    देश

    कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    June 20, 2025
    देश

    कांकेर में पुलिस-नक्सली के बीच मुठभेड़, दो मा’रे गए

    June 20, 2025
    ट्रेंडिंग

    शिखर धवन बने दुर्योधन, तो युजवेंद्र चहल बने शकुनि मामा, ‘महाभारत’ के रिक्रिएट सीन का मजेदार VIDEO VIRAL

    June 20, 2025
    Latest Posts

    पटना-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को पीएम मोदी ने दिखाई हरी झंडी

    June 20, 2025

    PM नरेंद्र मोदी सीवान पहुंचे, जनता ने किया भव्य स्वागत

    June 20, 2025

    चार दुकानों में लगी भीषण आ’ग, लाखों का नुकसान

    June 20, 2025

    कम हो रहे कोरोना के मामले, 7 हजार से घटकर 5608 पर पहुंचे सक्रिय केस

    June 20, 2025

    जमशेदपुर में डूबे क्षेत्र और राहत शिविरों का DC ने लिया जायजा, अधिकारियों को अलर्ट रहने का निर्देश

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.