Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»लोहरदगा में सुखदेव भगत के नामांकन पर बोले सीएम चंपाई, झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी
    झारखंड

    लोहरदगा में सुखदेव भगत के नामांकन पर बोले सीएम चंपाई, झूठे वादे कर सत्ता में आई बीजेपी

    Team JoharBy Team JoharApril 25, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: लोहरदगा लोकसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार सुखदेव भगत के नामांकन पर जन समुदाय को संबोधित करते हुए झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि महंगाई की मार इतनी हो गई है कि जनता इनके शासन से त्रस्त है. 2014 में महंगाई कम थी,सिलेंडर के दाम कम थे,युवाओं को रोजगार मिल रहा था. लेकिन यह झूठे वादे कर महंगाई कम करने और हर साल 2 करोड़ रोजगार देने के नाम पर सत्ता में आए और उस समय से जनता को ठगने का काम कर रहे हैं.

    सभी 14 सीट पर करेंगे जीत दर्ज
    मुख्यमंत्री ने कहा इन लोगों ने आवास योजना का भी पैसा देना बंद कर दिया. हम लोगों ने अबुआ आवास योजना लेकर आए हैं. तीन कमरा का मकान देने का काम कर रहे हैं और छात्रवृत्ति हम दे रहे हैं. हम लोग सर्वजन पेंशन दे रहे हैं. जिसकी उम्र 50 वर्ष कर दी गई है. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों को झामुमो, राजद, कांग्रेस सब मिलकर 14 सीट पर जीत दर्ज करेंगे.

    प्रदेश कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि इस बार के चुनाव में आपने अगर इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधि को चुनकर लोकसभा में भेजने का काम किया तो अगले 5 वर्षों में आप देखेंगे की इन्होंने आपके लिए क्या काम किया. मैं सभी विधायकों से और नेताओं से कहता हूं कि आप अपने-अपने क्षेत्र में इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार को मजबूती प्रदान करते हुए जीत दिलाने का काम करें. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि इस देश की अस्मिता को बचाए रखना हमारा आपका धर्म है. आज भाजपा के कुकर्मों की वजह से इस देश में लोग एक दूसरे को शक की निगाह से देख रहे हैं. हिंदू -मुस्लिम को और मुस्लिम-हिंदू को शक की निगाह से देख रहा है. इनका काम यही है. लेकिन हमें और आपको इस दौर में सावधान रहना है ताकि इस देश में शांति कायम रहे. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को झूठे आरोपों में जेल भेज कर इन्होंने अपनी मानसिकता दर्शा दी है. अपने स्वार्थ में किसी भी हद तक जा सकते हैं. उन्होंने कहा कि देश के मुख्य मुद्दों पर बात करने की बजाय प्रधानमंत्री मंगलसूत्र,मटन,मछली और मुस्लिम के मामले में देश की जनता को उलझाने का काम कर रहे हैं लेकिन इस बार आपको इस झांसे में नहीं आना है.

    बेरोजगारों की एक फौज खड़ी कर दी
    जन समुदाय को संबोधित करते हुए कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि भाजपा ने इस देश में बेरोजगारों की एक फौज खड़ी कर दी है. महंगाई की मार से देश में हाहाकार मचा हुआ है. लेकिन चुनाव जीतने के लिए हर तरह के झूठ और पुनः जनता को बेवकूफ बनाने वाले वादों से प्रधानमंत्री मोदी चूक नहीं रहे हैं. सुखदेव भगत जी ने कहा कि यह चुनाव संविधान बचाने का है, लोकतंत्र बचाने का है. सबसे बुनियादी चीजें हमारी देश की हैं रोटी, कपड़ा और मकान. हमने जब रोटी की बात की मोदी सरकार ने गाय की बात की. जब हमने कपड़े की बात की मोदी सरकार हिजाब की बात की. मकान की बात की मोदी सरकार ने बुलडोजर की बात की. उनके मुद्दे रोजगार महंगाई नहीं है. उनके मुद्दे पाकिस्तान, मुसलमान, कब्रिस्तान,शमशान है.

    भारतीय जनता पार्टी आदिवासी विरोधी

    डॉ रामेश्वर उरांव ने कहा कि बीजेपी आदिवासी विरोधी है. इन्होंने सीएनटी एसपीटी एक्ट के साथ, छेड़छाड़ करने का प्रयास और वन अधिकार अधिनियम में संशोधन किया. ये लोग आदिवासियों को जल जंगल जमीन के अधिकार से वंचित करना चाहते हैं. जेएमएम के गुमला विधायक भूषण तिर्की ने कहा कि सरना धर्म कोड बिल को बीजेपी नहीं लागू करना चाहती है. स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, जेएमएम विधायक झीगा सुशरण मुंडा, कार्यकारी अध्यक्ष शहजादा अनवर,मांडर विधायक शिल्पी नेहा तिर्की ने भी संबोधित किया.

    जोहार लाइव नामांकन लोकसभा लोहरदगा सीएम चंपाई सोरेन सुखदेव भगत
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडायरिया प्रभावित क्षेत्र का अधिकारियों ने किया दौरा, मेडिकल टीम कर रही कैम्प
    Next Article 26 अप्रैल को चतरा से नामांकन दाखिल करेंगे कालीचरण सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष होंगे शामिल

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026
    क्राइम

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाले के खिलाफ रण में उतरे हजारों युवा, भाजयुमो ने घेरा कार्यालय, कहा—सीआईडी नहीं, सीबीआई जांच चाहिए

    July 22, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड में प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरूरत सही मंच और प्रशिक्षण देने की है : हेमंत सोरेन

    July 22, 2026

    दो दिवसीय ‘जलवायु अखड़ा’ शुरू, कल्पना सोरेन ने किया उद्घाटन

    July 22, 2026

    Breaking: झारखंड के दो आईपीएस अफसर केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रवाना, विजयलक्ष्मी संभालेंगी CRPF तो चंदन झा को CISF की जिम्मेदारी

    July 22, 2026

    14वीं JPSC फर्जीवाड़े में बड़ी गिरफ्तारी, परीक्षा सिंडिकेट के आरोपों में TDPL मैनेजर मनोज तिवारी CID के हत्थे चढ़ा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.