Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»लोकतंत्र की खूबसूरती : नंगे पांव नामांकन पत्र खरीदने पहुंचा उम्मीदवार, पैसे कम पड़े तो पत्रकार ने की मदद
    झारखंड

    लोकतंत्र की खूबसूरती : नंगे पांव नामांकन पत्र खरीदने पहुंचा उम्मीदवार, पैसे कम पड़े तो पत्रकार ने की मदद

    Team JoharBy Team JoharApril 22, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गुमला : लोकतंत्र में कई खूबसूरत माहौल और नजारे देखने व सुनने को मिलते हैं. कुछ ऐसा ही नजारा आज गुमला में देखने को मिला. लोहरदगा संसदीय सीट से चुनाव लड़ने के लिए निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में घाघरा प्रखंड के सरांगो गांव निवासी एतवा उरांव गुमला पहुंचे. वे अकेले ही नामांकन केंद्र की ओर पत्र खरीदने के लिए बढ़े, लेकिन नामांकन पत्र खरीदने के लिए उनके पास कुछ पैसे कम पड़ गए. इस पर मौके पर मौजूद एक पत्रकार ने कुछ रुपए देकर उनकी मदद की. जिसके बाद वे नामांकन पत्र खरीद सके.

    इतना ही नहीं नामांकन पत्र लेने के बाद घर जाने के लिए और खाने के लिए पैसे नहीं थे. इस पर कुछ अन्य लोगों ने उसकी मदद की. एतवा उरांव कहते हैं चारों ओर लूट खसोट है. अगर जनता मुझे मौका देती है तो सबकी सेवा करूंगा. उसने आगे कहा कि सारा लिखा-पढ़ी (नामांकन पत्र भरने) के बाद 24 या 25 अप्रैल को नामांकन दाखिल करेंगे. जब उनसे पूछा गया कि पैसे नहीं है तो चुनाव कैसे लड़ेंगे. इस पर हंसते हुए एतवा कहते हैं कि ऊपर वाले पर विश्वास है, जनता ने मुझे भेजा है और जनता ही मेरा सहयोग करेगी.

    ये भी पढ़ें : सरयू राय ने ढुल्लू महतो पर बोला हमला, कहा- अगर स्पीडी ट्रायल हुआ तो पांच से दस वर्ष की होगी सजा  

    elections Etwa Oraon gumla jharkhand Johar Live Lok Sabha elections एतवा उरांव गुमला चुनाव जोहार लाइव झारखंड लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसरयू राय ने ढुल्लू महतो पर बोला हमला, कहा- अगर स्पीडी ट्रायल हुआ तो पांच से दस वर्ष की होगी सजा  
    Next Article अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद, हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026
    Latest Posts

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026

    नीति आयोग की रिपोर्ट में चमका झारखंड, Fiscal Health Index में शानदार प्रदर्शन

    July 3, 2026

    हिमांशु सिंह ह’त्याकांड में एक और अधिकारी पर गिर सकती है गाज, जानें कौन है वो…

    July 3, 2026

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.