Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Thursday, June 11
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»लूट से हटे जनता का ध्यान, इसलिए हो रहा उलगुलान : अन्नपूर्णा देवी
    कोडरमा

    लूट से हटे जनता का ध्यान, इसलिए हो रहा उलगुलान : अन्नपूर्णा देवी

    Team JoharBy Team JoharApril 21, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    कोडरमा : केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया. इस दौरान अन्नपुर्णा देवी ने कहा कि “उलगुलान” अत्यंत पवित्र शब्द है, यह धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा के उस संघर्ष का बीजमंत्र है. जिन्होंने देश की और जनजातीय समुदाय की जमीन बचाने के लिए की थी. ये लाग खुद झारखण्ड की जमीन हड़पी और जमीन हड़पने के लिए संगठित तरीके से साजिश की, उनके द्वारा “उलगुलान” की बात करना हास्यास्पद लगता है. इंडी गठबंधन के घटक दल अपनी लूट से जनता का ध्यान हटाने के लिए आज रांची में उलगुलान रैली कर रहे हैं. लेकिन इनकी लूट के सारे कारनामे के प्रमाण जनता की नजर में है, इसलिए इनका ढोंग अब कारगर नहीं होगा.

    भ्रष्टाचारियों का अनूठा गठजोड़ है इंडी गठबंधन

    अन्नपूर्णा ने कहा,”इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारियों का अनूठा गठजोड़ है”. “इस गठबंधन में शामिल दल इसलिए इकट्ठे नहीं हुए हैं कि उनकी नीति, योजना या कार्यक्रम में कोई एकरूपता है. ये सभी केवल एक बात पर एकमत हैं कि इन्हें मोदी को हटाना है, भाजपा को हटाना है. मोदी व भाजपा को हटाना है इसलिए इनके लिए जीवन-मरण का प्रश्न बन गया है क्योंकि इनमें से कोई सजायाफ्ता है, कोई बेल पर है, कोई जेल में है तो कोई जेल जाने की तैयारी कर रहा है. इन्हें लगता है कि मोदी जी को हटाकर ये अपने कुकर्मों और घोटालों की सजा पाने से बच जाएंगे”.

    जनता देख रही है कि जांच एजेंसियां जहां भी हाथ डाल रही है,वहां ठोस प्रमाण मिल रहे हैं.  करोड़ों की नकदी मिल रही है, पैसों के लेन देन के प्रमाण मिल रहा है. लेकिन इनकी ढिठाई देखिए, जिस अपराध के लिए इन्हें राज्य की जनता से माफी मांगनी चाहिए. उसी को छिपाने के लिए ये उलगुलान को ढाल बना रहे हैं.

    इसे भारतीय लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत ही माना जाएगा कि प्रधानमंत्री मोदी की ईमानदारी की वजह से कानून अपना काम कर रहा है. भ्रष्टाचारी पकड़े जा रहे हैं और बचने के लिए सभी भयंकर विरोधाभाषों के बावजूद एक साथ इकट्ठे हो गए हैं. अब बाकी का काम जनता का है और जनता के सामने मौका भी है. मतदान के लोकतांत्रिक अधिकार के जरिए जनता इन्हें इनके कुकर्मों की सजा देगी.

    उलगुलान प्रेस वार्ता भाजपा राजनिति
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमंच पर बोले भगवंत मान, ये दोनों खाली कुर्सियां ही बीजेपी की सभी कुर्सियां खाली करा देगी
    Next Article भाजपा यह न भूले कि शेर को गिरफ्तार किया है उनकी दहाड़ को नहीं : अखिलेश यादव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026
    क्राइम

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026
    कोर्ट की खबरें

    PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

    June 11, 2026
    Latest Posts

    विदेश में बैठकर झारखंड में फैला रहे आतंक, अब इंटरपोल के जरिए शिकंजा कसेगी पुलिस

    June 11, 2026

    देवघर में नशे के बड़े नेटवर्क पर तीखी चोट, 76.19 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ 6 गिरफ्तार

    June 11, 2026

    PLFI सुप्रीमो के करीबी नंदलाल को राहत नहीं, जमानत पर सुनवाई अब 18 जून को

    June 11, 2026

    दिल्ली में नीति आयोग की शासी परिषद की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

    June 11, 2026

    रांची यूनिवर्सिटी ने PG एडमिशन का शेड्यूल बदला, 13 जून को जारी होगी पहली मेरिट लिस्ट

    June 11, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram
    • झारखंड
    • राजनीति
    • बिहार
    • क्राइम
    • खेल
    • सेहत
    • मनोरंजन
    • शिक्षा
    • धर्म/ज्योतिष
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.