Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    22 Jun, 2025 ♦ 1:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»झारखंड के 13 जिलों में पारा 40 के पार, चलेगी गर्म हवाएं, 22-23 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार
    झारखंड

    झारखंड के 13 जिलों में पारा 40 के पार, चलेगी गर्म हवाएं, 22-23 अप्रैल को कुछ जिलों में हल्की बारिश के आसार

    Team JoharBy Team JoharApril 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : राज्य के 13 जिले हीट वेव की चपेट में हैं. यहां का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार हो गया है. मौसम विभाग के रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दिनों में तापमान और बढ़ सकता है. राजधानी रांची में भी अगले एक-दो दिनों में पारा चढ़ सकता है. राजधानी और आसपास के इलाकों में हीट वेव की स्थिति बन सकती है. इससे बचने का आग्रह मौसम केंद्र ने किया है. 22 और 23 अप्रैल को राज्य के कुछ हिस्सों में बारिश का अनुमान लगाया गया है. राजधानी और आसपास में भी इसका असर रह सकता है. इससे एक-दो दिन लोगों को गर्मी से हल्की राहत मिल सकती है.

    मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने हीट वेव की चेतावनी दी है. उन्होंने कहा कि 20 और 21 अप्रैल को कोल्हान, संताल परगना तथा संताल से सटे मध्य हिस्सों तथा रामगढ़ और रांची में हीट वेव की स्थिति दिख सकती है. अभी कुछ दिनों तक मौसम गर्म रहेगा. अभी बहुत राहत की उम्मीद भी नहीं है. 22-23 को पूर्वी सिंहभूम, गुमला, खूंटी, रांची, बोकारो में हल्की बारिश हो सकती है. इससे तापमान गिर सकता है.

    शुक्रवार को राज्य का सबसे गरम जिला सरायकेला रहा. यहां का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है. इसके अतिरिक्त देवघर, जमशेदपुर, गढ़वा, पलामू, गोड्डा, पाकुड़, रामगढ़, प सिंहभूम, बोकारो, जामताड़ा, सरायकेला, गिरिडीह और सिमडेगा का अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है.

    राजधानी का पारा 38.5 डिग्री सेसि

    राजधानी का पारा 38.5 डिग्री सेसि हो हो गया है. शनिवार और रविवार को इसमें बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है. जमशेदपुर और पलामू का अधिकतम तापमान भी 43 डिग्री सेसि पार हो गया है. इन जिलों का न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेसि से अधिक हो गया है. इस कारण सुबह से ही गर्मी का एहसास हो रहा है.

    इसे भी पढ़ें: Land Scam : मास्टरमाइंड सद्दाम की रिमांड पूरी, भेजा गया जेल, 2 मई को अगली सुनवाई

    #Jharkhand News City News Current News Daily News jharkhand Johar Live Latest news Local News Main News News Headline ranchi Today's News आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleLand Scam : मास्टरमाइंड सद्दाम की रिमांड पूरी, भेजा गया जेल, 2 मई को अगली सुनवाई
    Next Article साइबर पुलिस के हत्थे चढ़ा अपराधी, नकदी समेत कई सामान जब्त

    Related Posts

    जामताड़ा

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025
    जमशेदपुर

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025
    Latest Posts

    SDM अनंत कुमार ने तालाब अतिक्रमण सहित विभिन्न परिवादों का किया स्थलीय जांच…

    June 21, 2025

    डेढ़ साल बाद इंटर की छात्राओं को कॉलेज छोड़ने का आदेश, पहुचीं DC कार्यालय…

    June 21, 2025

    कांग्रेस ने DC के प्रयासों की सराहना की, बाढ़ प्रभावितों को मुआवजा देने की उठाई मांग …

    June 21, 2025

    जमशेदपुर के DC ने निर्वाचन तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक, दिए जरूरी निर्देश…

    June 21, 2025

    नकली शराब के बड़े रैकेट का खुलासा, भारी मात्रा में शराब जब्त

    June 21, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.