Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र में मतदाता इस बार पूरे उत्साह से करेंगे मतदान : के. रवि. कुमार
    झारखंड

    बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र में मतदाता इस बार पूरे उत्साह से करेंगे मतदान : के. रवि. कुमार

    Team JoharBy Team JoharApril 19, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने पलामू लोकसभा क्षेत्र के बुढ़ा पहाड़ क्षेत्र स्थित हेसातू के मतदान केन्द्र का किया निरीक्षण

    गढ़वा : पलामू लोकसभा क्षेत्र के गढ़वा जिले के अति दुर्गम क्षेत्र अवस्थित बुढ़ा पहाड़ के मतदाता  लोकसभा चुनाव 2024 में पूरे उत्साह के माहौल में मतदान करेंगे. इसके लिए इस क्षेत्र में भयमुक्त वातावरण बना है. क्षेत्र सुरक्षित हुआ है और शांति व्यवस्था कायम हुई है. यह बातें मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, झारखंड के. रवि कुमार ने कहीं. वे आज बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र के उत्क्रमित मध्य विद्यालय हेसातु स्थित मतदान केंद्र का निरीक्षण करने पहुंचे थे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी करीब 3.30 किलोमीटर मोटरसाइकिल से सफर कर मतदान केंद्र पर पहुंचे. उन्होंने मतदान केंद्र पर तैनात बीएलओ/पर्यवेक्षक एवं स्थानीय मतदाताओं से बातचीत की. उनकी समस्याओं को सुना.

    मतदान केंद्र पर न्यूनतम सुविधाओं यथा पेयजल, शौचालय एवं अन्य न्यूनतम सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दिन भयमुक्त होकर मत देने का अपील किया. उन्होंने कहा कि क्षेत्र के हालात अब बदले हैं. सुरक्षा बलों एवं जवानों की मेहनत से यह क्षेत्र भयमुक्त हुआ है और शांति व्यवस्था कायम हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि इन क्षेत्रों में पहले भी वोटिंग होती थी, लेकिन मतदाता छुप-छुप कर मत देने जाते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव, 2024 में मतदाता पूरी तरह भयमुक्त होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बच्चों के बीच मध्याह्न भोजन के तहत खाना भी परोसा, साथ ही मतदान केंद्र की कमियों को दूर करने के लिए संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.

    ये रहे मौजूद

    मतदान केन्द्र के निरीक्षण में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार, राज्य पुलिस नोडल पदाधिकारी ए.वी. होमकर, एसटीएफ के डीआईजी इन्द्रजीत महथा, गढ़वा जिला के जिला निर्वाचन पदाधिकारी शेखर जमुआर, पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार पांडेय, स्वीप के राज्यस्तरीय प्रभारी देवदास दत्त सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे.

    Budha Pahad Garhwa jharkhand Johar Live Lok Sabha elections palamu Voter Voting गढ़वा जोहार लाइव झारखंड पलामू बुढ़ा पहाड़ मतदाता मतदान लोकसभा चुनाव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकंट्रोल रूम परिसर में लगी आग, 33 केवीए तार जलने से बिजली आपूर्ति बाधित
    Next Article सीता सोरेन को जीताने का महिला मोर्चा ने कसी कमर, कहा- भाजपा प्रत्याशी की जीत ही हमारा लक्ष्य

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC अनियमितताओं को लेकर देवेंद्र गुट ने सरकार को सौंपा ज्ञापन, तीन स्तरों पर रखी मांगें

    August 8, 2026
    Latest Posts

    आंदोलन, एजेंडा और इतिहास का सबक: बुद्धदेव के पतन से हेमंत सोरेन क्या सीखें?

    August 8, 2026

    सुदिव्य ने कहा था- BJP से बात नहीं करेंगे, फिर कांग्रेस से क्यों मिले? छात्र आंदोलन में उठे सवाल

    August 8, 2026

    JPSC-JSSC विवाद : NSUI ने सरकार को सौंपा मांग पत्र, 90 दिनों में CID-SIT जांच की मांग

    August 8, 2026

    झारखंड : राहुल क्रांति की तबीयत बिगड़ी तो अस्पताल पहुंचे इरफान अंसारी, भूख हड़ताल खत्म करने की अपील

    August 8, 2026

    झारखंड में नेहा बोरा पर स्याही, RSS की साजिशः जनाधिकार महासभा

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.