Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    30 Jul, 2025 ♦ 1:04 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व चैती छठ, दिखा कोरोना का असर, कई व्रतियों ने रद्द की पूजा
    जोहार ब्रेकिंग

    नहाय-खाय से शुरू हुआ आस्था का महापर्व चैती छठ, दिखा कोरोना का असर, कई व्रतियों ने रद्द की पूजा

    Team JoharBy Team JoharMarch 28, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। लोकआस्था का महापर्व ‘चैती छठ’ आज नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के खतरे को देखते हुए श्रद्धालुओं में उत्साह भरा माहौल नहीं दिख रहा है।
    व्रतियों का कहना है कि पूरे देश में लॉकडाउन है, ऐसी परिस्थिति में छठ करना संभव नहीं है। उनका मानना है कि यह पूजा अकेले नहीं की जा सकती, इसमें पूरा परिवार और सगे-संबंधी साथ होते हैं। इस कारण इस माहौल में पूजा करने में काफी परेशानी होगी।

    छठ मुख्यतः बिहार और उत्तरप्रदेश में प्रचलित रहा है लेकिन वर्तमान में यह पर्व बिहार-उत्तर प्रदेश के अलावा विभिन्न राज्यों के साथ ही विदेशों में भी मनाया जाने लगा है। जहां-जहां बिहार के लोग रहने गए अपनी संस्कृति, अपनी सभ्यता और धरोहर के रूप में छठ को भी ले गए और आज यह पर्व को इतना ज्यादा पसंद किया जाने लगा है कि विदेशों में भी अब इसके गीत गूंजने लगे हैं।
    साल में दो बार चैत्र और कार्तिक महीने में शुक्ल पक्ष में महापर्व छठ व्रत होता है, जिसमें श्रद्धालु भगवान भास्कर की अराधना करते हैं।

    इस पर्व को करने वालों में पुरुष से अधिक महिला की संख्या होती है।इस साल चैती छठ में श्रद्धालुओं में उत्साह भरा माहौल नहीं दिख रहा है।कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए कई व्रतियों ने छठ पर्व करना रद्द कर दिया है। हालांकि कुछ लोग अपने घर पर रहकर ही चैती छठ मना रहे हैं।व्रतियों की दुआ है कि देश बस, कोरोना वायरस से जंग जीत जाए।

    छठ को लेकर घर-घर में छठ के गीत गूंजने लगते हैं। “ केलवा जे फरेला घवद से, ओह पर सुगा मेड़राय, आदित लिहो मोर अरगिया., दरस देखाव ए दीनानाथ., उगी है सुरुजदेव., हे छठी मइया तोहर महिमा अपार., कांच ही बास के बहंगिया बहंगी लचकत जाय ….. , गीत से पूरा वातावरण गुंजायमान हो जाता था लेकिन इस बार छठ पर आधारित गीत सुनने को नहीं मिल रहे हैं।

    चैती छठ के पहले दिन व्रती नर-नारियों ने नहाय-खाय के संकल्प के तहत निर्मल जल में स्नान करने के बाद अरवा भोजन ग्रहण कर इस व्रत को शुरू किया। इसके बाद व्रती खरना के दिन कल दिनभर के निर्जला उपवास के बाद सूर्यास्त होने पर भगवान सूर्य की पूजा कर एक बार ही दूध और गुड़ से बनी खीर खायेंगे और उनका करीब 36 घंटे का निराहार-निर्जला व्रत शुरू हो जायेगा।

    इस महापर्व के तीसरे दिन व्रतधारी अस्ताचलगामी सूर्य को फल और कंद मूल से प्रथम अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके अगले दिन प्रात: व्रतधारी उदीयमान सूर्य को दूसरा अर्घ्य देंगे और उनके पारण करने के बाद व्रत की समाप्ति होगी ।

    #Online news Dharmik news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : सेवा भाव से कार्य पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता: पुलिस अधीक्षक
    Next Article रवि किशन ने प्रधानमंत्री राहत कोष में दान किया एक माह का वेतन

    Related Posts

    गिरिडीह

    गिरिडीह-रांची मार्ग पर बारिश का कहर, 12 फिट गड्ढे में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे

    July 30, 2025
    झारखंड

    झारखंड में पहली बार आवास बोर्ड देगा रिहायशी प्लॉट, पुरानी विधानसभा के पीछे शुरू होगी योजना

    July 30, 2025
    गढ़वा

    गढ़वा में जमीन को लेकर विवाद, अहले सुबह अपराधी ने गो’ली मा’र की ह’त्या

    July 30, 2025
    Latest Posts

    सुबह खाली पेट इन चीजों का करें सेवन, रहें स्वस्थ और तंदुरुस्त!

    July 30, 2025

    सभी बसों में अब आगे की चार सीटें होंगी महिलाओं के लिए आरक्षित

    July 30, 2025

    आय प्रमाणपत्र के लिए आवेदन का नाम “सैमसंग”, पिता “आईफोन”, मां “स्मार्टफोन”!

    July 30, 2025

    गिरिडीह-रांची मार्ग पर बारिश का कहर, 12 फिट गड्ढे में तब्दील हुआ नेशनल हाईवे

    July 30, 2025

    खिड़की की सरिया में फंसा तीसरी कक्षा का छात्र, वीडियो वायरल

    July 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.