Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोरोना वायरस : रांचीवासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस 24 घंटे तैयार : एसएसपी
    जोहार ब्रेकिंग

    कोरोना वायरस : रांचीवासियों की सुरक्षा और सहायता के लिए पुलिस 24 घंटे तैयार : एसएसपी

    Team JoharBy Team JoharMarch 25, 2020Updated:March 25, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    लॉक डाउन में झारखण्ड पुलिस अलर्ट, लोगों से बेमतलब घरों से बाहर न निकले की अपील

    JoharLive Team

    रांची। रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि लोगों की सुरक्षा और सहायता के लिए 24 घंटे तैयार है। एसएसपी बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आवश्यकता के अनुसार पुलिस कार्य कर रही है, जहां पर सख्ती की आवश्यकता महसूस हो रही है , वहां सख्ती की जा रही है , जहां पर लोग समझाने से मान रहे हैं वहां पर समझाने का प्रयास किया जा रहा है ।यह ऐसी परिस्थिति है जिसमें लोगों को ध्यान में रखकर पुलिसकर्मी अपने विवेक से काम कर रहे हैं। इस दौरान पुलिसकर्मी को लोगों का ख्याल रखने का भी निर्देश दिया गया है।
    एसएसपी ने लोगों से आग्रह किया है कि कोरोना वायरस से बचने के लिए संक्रमण से बचने के लिए दो ही उपाय है एक घर से कम निकले और इमरजेंसी होने का घर से निकले इस दौरान सोशल डिस्टेंस बनाकर रखें । कोई भी समस्या पर होने पर 100 नंबर पर कॉल करें पुलिस आपकी सहायता करेंगी। साथ ही रांची जिला प्रशासन की ओर से दो हेल्पलाइन नंबर 104 और 1950 पर कोई भी समस्या होने पर लोक संपर्क कर सकते हैं।

    कोरोना वायरस महामारी से उत्पन्न हालात अब विषम होते जा रहे हैं। झारखंड में लॉक डाउन की घोषणा के बाद भी स्थिति अभी नियंत्रण में नहीं कही जा सकती। लॉक डाउन को लागू करने के लिए शासन-प्रशासन को सख्‍ती करनी पड़ी। कहीं सड़कों पर बेवजह तफरीह करने वाले लोगों पर लाठीचार्ज किया गया, तो कहीं बेमतलब घरों से बाहर निकले युवाओं को उठक-बैठक कराया।
    वहीँ झारखंड पुलिस आवश्यक वस्तुओं तथा खाद्य सामग्रियों की कालाबाज़ारी एवं जमाखोरी रोकने के लिए कृत संकल्प है । जमाखोरी या ज्यादा मूल्य पर आवश्यक वस्तु, खाद्य सामग्री इत्यादि बेचने से संबंधित कोई भी सूचना नजदीकी थाना अथवा 100 डायल कर दें । इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

    राजधानी रांची में भी अब सोशल डिस्टेंसिंग का फार्मूला लोग अपनाने लगे हैं. बुधवार को जिला प्रशासन की पहल पर दवा और जरूरी वस्तुओं की दुकान के बाहर लोग इसे अपनाते हुए नजर आए।

    राजधानी में कोरोना वायरस को लेकर जिला प्रशासन लगातार लोगों को जागरूक कर रहा है। इस दौरान दुकानों के बाहर बाकायदा गोल घेरे बनाए गए और लकीरें खींची गई हैं, ताकि लोग एक दूसरे से दूरी मेंटेन कर सामानों की खरीदारी कर सकें।

    दूसरी ओर लॉकडाउन के आह्वान के बावजूद मंगलवार को लोग भीड़भाड़ वाले इलाके और बाजार में घूमते नजर आए। हालांकि राज्य प्रशासन ने लोगों से पहले ही अपील कर रखी थी कि वह सोशल डिस्टेंसिंग के तहत दूरी बनाए रखें। यहां तक कि शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर भी इस बाबत लगातार अनाउंसमेंट होते रहे कि लोग सोशल डिस्टेंसिंग मेंटेन करें।

    बता दें कि झारखंड में अभी तक 80 लोगों की जांच हुई है जिसमें एक भी पॉजिटिव केस नहीं सामने नहीं आया हैं। हालांकि राज्य प्रशासन ने इसे लेकर हर तरह के एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं.जिला प्रशासन ने आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी समेत लोगों की शिकायतों के निष्पादन के लिए नंबर भी जारी किए हैं। इसके अलावा सड़कों पर अनावश्यक घूम रहे लोगों से सख्ती से निपटने के लिए पुलिस भी पेट्रोलिंग कर रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविनम्र आग्रह अगले 21 दिन आप जहां हैं वहीं रहें : हेमन्त सोरेन
    Next Article कोरोना वायरस: कमलनाथ ने खुद को किया अलग, राजनीतिक सलाहकार की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026
    झारखंड

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    क्राइम

    नक्सलवाद की कमर टूटी, अपराध पर कसा शिकंजा: झारखंड पुलिस ने गिनाईं 2026 की बड़ी उपलब्धियां

    August 15, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: हॉकी की नर्सरी है सिमडेगा, खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया गौरव- कंचन सिंह

    August 15, 2026

    झारखंड: सारंडा जंगल में कभी थी गोलियों की आवाज, अब लहरा रहा तिरंगा, दशकों बाद नक्सलियों की पकड़ से मिली आजादी

    August 15, 2026

    झारखंड: अपराधियों पर शिकंजा, नशे के सौदागरों पर वार; स्वतंत्रता दिवस पर सिमडेगा पुलिस ने गिनाईं उपलब्धियां

    August 15, 2026

    झारखंड: देवेंद्र महतो को अस्पताल में रोका, रामावतार महतो ने स्टेडियम में फहराया तिरंगा

    August 15, 2026

    झारखंड: राँची पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस पर दोहराया राष्ट्रसेवा का संकल्प

    August 15, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.