Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 12:46 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोरोना पर भाजपा ने किया जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील
    झारखंड

    कोरोना पर भाजपा ने किया जनता कर्फ्यू को सफल बनाने की अपील

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता कर्फ्यू का मकसद कोरोना को हराना है क्योंकि 12 घंटे के जनता कर्फ्यू से टूट सकती है कोरोना की चेन, जिससे सार्वजनिक स्थान संक्रमण से मुक्त होंगे इसलिए जनता का सहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। साथ ही साथ 22 मार्च को शाम पांच बजे से 5 मिनट तक कोरोना वायरस से लड़ रहे स्वास्थ्य सेनानी तथा पुलिसकर्मियों के प्रति अपने घरों से ताली, थाली, घंटी, शंख इत्यादि बजाकर उनका‌ अभिनंदन करें।

    प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा- प्रधानमंत्री ने देश की जनता से उनका एक दिन जनता कर्फ्यू के रूप में मांगा है जिसे झारखंडवासियों ने सहर्ष स्वीकार किया है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि सोशल मीडिया पर युवाओं द्वारा लगातार जनता कर्फ्यू की बात जा रही हैं एवं इसे सफल बनाने के लिए जनता खुद एक दूसरे को सजग और सतर्क रखते हुए जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का आग्रह कर रही है।

    प्रदेश उपाध्यक्ष हेमलाल मुर्मू- जनता कर्फ्यू का समर्थन राजनीति से ऊपर उठकर सभी विचारधारा के व्यक्तियों को करना चाहिए क्योंकि यह देश हित में उठाया गया एक सराहनीय कदम है।

    विद्युतवरण महतो- प्रधानमंत्री जी का जनता कर्फ्यू का आवाह्न दरअसल देश को एक बड़े खतरे से सजग और सतर्क करना है इसलिए जनता कर्फ्यू का गंभीरतापूर्वक पालन करना हमारा 22 मार्च का एक बड़ा कर्तव्य होना चाहिए।
    सत्येन्द्रनाथ तिवारी- जनता कर्फ्यू आपके और हमारे जीवन के लिए जीवनदायिनी साबित हो सकती है इसलिए 22 मार्च का दिन हम सभी को देश के नाम करना चाहिए
    समीर उराँव– जनता कर्फ्यू जनता के लिए इसीलिए इसे जनता ही सफल बनाएगी ऐसा हमारे प्रधानमंत्री जी और हम सभी का देशवासियों के प्रति अटूट विश्वास है।

    आदित्य साहू- 22 मार्च को सुबह 7:00 बजे से रात 9:00 बजे तक खुद को और दूसरों को सुरक्षित और स्वस्थ रखें, हमारा एक प्रयास भारत को कोरोनामुक्त कर सकता है।

    प्रिया सिंह पटेल

    22 मार्च को पूरे झारखंडवासियों से और खासकर महिलाओं से मेरी अपील है कि महिलाएं उस दिन जनता कर्फ्यू को सफल बनाने में अपना बहुमूल्य योगदान करें और पुरुषों को भी इसका अनुपालन करने को कहें।

    प्रदीप वर्मा

    22 मार्च को हम सभी को जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य सेनानियों का भी प्रधानमंत्री जी के बताए अनुसार 5:00 बजे से अगले 5 मिनट तक अभिनंदन करना चाहिए इससे हमारे स्वास्थ सेनानियों का मनोबल बढ़ेगा।

    प्रणव वर्मा
    भारत की जनता ही भारत माता की ढाल है और देश को जब जब मुश्किलों का सामना करना पड़ा है तब तब भारत की जनता भारतमाता के लिए ढाल बनकर खड़ी हो गई है और जनता कर्फ्यू के माध्यम से भारत की जनता एकबार फिर कोरोना से लड़ने को खड़ी है जिसका भाजपा पार्टी अभिनंदन करती है।

    प्रदेश महामंत्री, सांसद सुनील सिंह

    जैसा कि कई विशेषज्ञों के माध्यम से यह पता चला है की 12 घंटे के एकांत से कोरोना की चेन टूटती है अतः हम सभी झारखंडवासियों को एक बार अपने माटी के लिए जनता कर्फ्यू को सफल बनाने का प्रण लेना चाहिए।

    प्रदेश महामंत्री, विधायकअनंत ओझा

    वैश्विक महामारी बन चुके कोरोना से लड़ने के लिए आज पूरे देश की जनता सामने आई है यह अभीनंदनीय है और कल के जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए जिस तरीके से लोग सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी इच्छा जाहिर कर रहे हैं यह एक बेहतरीन पहल है।

    22 मार्च को प्रस्तावित जनता कर्फ्यू को सफल बनाने के लिए प्रदेश मंत्री नवीन जायसवाल, मुनेश्वर साहू, मनोज कुमार सिंह, सुबोध कुमार सिंह, नूतन तिवारी, प्रोफेसर सविता श्रीवास्तव, प्रदेश कोषाध्यक्ष महेश पोद्दार, प्रशिक्षण प्रमुख गणेश मिश्र, प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद, राजेश कुमार शुक्ला, दीनदयाल बरनवाल, प्रतुल शाहदेव, अनिल सिन्हा,मिस्फिका हसन, कार्यालय मंत्री हेमंत दास, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक, सह प्रभारी संजय जायसवाल, तारीक इमरान अनुसूचित जनजाति मोर्चा के अध्यक्ष रामकुमार पाहन, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष नीरज पासवान, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष अमरदीप यादव, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अमित सिंह, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ज्योति रेश्वर सिंह, महिला मोर्चा की अध्यक्ष आरती सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष सोनाखान आदि ने भी अपील की।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोरोना वायरस को लेकर पहाड़ी मंदिर में श्रद्धालुओं का प्रवेश बंद, उपायुक्त ने जारी किया आदेश
    Next Article धनबाद : ग्राहक बनकर एसडीएम ने खरीदा मास्क, दुकानदार ने वसूली अधिक कीमत, एसडीएम ने कराई दुकान बंद

    Related Posts

    झारखंड

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025
    जमशेदपुर

    नाली में मिली युवक की बॉडी, जांच में जुटी पुलिस

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जवान लड़के को पीट-पीटकर उतारा मौ’त के घाट, पुरानी रंजिश की आशंका

    June 18, 2025

    तेज बारिश में स्कॉर्पियो बिजली के खंभे से टकराई, बाल-बाल बचा चालक

    June 18, 2025

    रेलवे ट्रैक पर मिली ये डे’ड बॉडी किसकी…

    June 18, 2025

    अर्जेंटीना से पिछले मैच का बदला लेने उतरेगी भारतीय महिला हॉकी टीम

    June 18, 2025

    सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 3 नक्सली ढेर

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.