Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 9:04 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार, सजा पर सुनवाई 31 मार्च को
    जोहार ब्रेकिंग

    मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व मंत्री एनोस एक्का दोषी करार, सजा पर सुनवाई 31 मार्च को

    Team JoharBy Team JoharMarch 21, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। पूर्व मंत्री एनोस एक्का पर चल रहे 20 करोड़ 31 लाख 77 हजार 852 रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के स्पेशल जज ने शनिवार को दोषी करार दिया है। मामले में 31 मार्च को सजा का एलान हो सकता है। 7 मार्च को कोर्ट के समक्ष ईडी के विशेष लोक अभियोजक और आरोपी एनोस के वकील ने अपनी-अपनी आखिरी दलील पेश की थी। इसके बाद कोर्ट ने मामले में अपना फैसला सुनाने के लिए 21 मार्च की तिथि निर्धारित की है। इस मामले में 7 सितंबर 2019 से बहस चल रही है। सुनवाई डे-टू-डे चल रही थी।
    इससे पूर्व सीबीआई की विशेष अदालत ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के जुर्म में 26 फरवरी 2020 को एनोस को सात वर्ष सश्रम कारावास की सजा दे चुकी है। एनोस फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा होटवार में बंद हैं। दर्ज मामले के अनुसार, एनोस एक्का पर अक्तूबर 2009 में मनी लॉन्ड्रिंग का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट में ईडी ने कुल 56 गवाहों के बयान दर्ज करवाए हैं, जबकि एनोस ने अपने बचाव में 71 गवाहों के बयान दर्ज कराए हैं। कोर्ट में मामले की सुनवाई के दौरान ईडी की टीम ने आरोपी एनोस द्वारा खरीदी गई अचल संपत्ति से जुड़े 116 बिक्री पट्टों को अदालत में चिह्नित करवाया गया है। ईडी के विशेष लोक अभियोजक कोर्ट में बहस करते समय इन दस्तावेजों को मुख्य सबूत बताया।
    पूर्व मंत्री एनोस एक्का 2014 में पारा शिक्षक मनोज कुमार की हुई हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। झारखंड हाईकोर्ट ने सितंबर 2019 में उन्हें जमानत दी थी। बता दें कि तीन जुलाई 2018 को जज नीरज श्रीवास्तव की कोर्ट ने उन्हें सजा सुनाई थी। शव मिलने के अगले ही दिन एनोस एक्का को अरेस्ट कर लिया गया था। इन्होंने 2005, 2009 और 2014 में कोलेबिरा विधानसभा सीट से चुनाव जीता था। 2005 और 2008 के बीच एक्का मधु कोड़ा सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleव्हाइट हाउस पहुंचा कोरोना, इटली में एक दिन में 627 मौत
    Next Article गढ़वा: जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या

    Related Posts

    झारखंड

    राजकीय श्रावणी के चौथी और आखिरी सोमवारी को लेकर DC ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

    August 4, 2025
    खूंटी

    सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    August 4, 2025
    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    Latest Posts

    राजकीय श्रावणी के चौथी और आखिरी सोमवारी को लेकर DC ने मेला क्षेत्र का किया निरीक्षण

    August 4, 2025

    सावन की अंतिम सोमवारी पर बाबा आम्रेश्वर धाम में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

    August 4, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 04 August 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    August 4, 2025

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.