Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»48 घंटे में ही BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में लौटी काजल वर्मा, राजनाथ सिंह ने  दिलाई थी BJP की सदस्यता
    ट्रेंडिंग

    48 घंटे में ही BJP का दामन छोड़ कांग्रेस में लौटी काजल वर्मा, राजनाथ सिंह ने  दिलाई थी BJP की सदस्यता

    Team JoharBy Team JoharApril 9, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मध्य प्रदेश: बीजेपी की सदस्यता ग्रहण करने वाली सीधी नगर पालिका अध्यक्ष काजल वर्मा 48 घटें में ही बीजेपी का दामन छोड़ वापस कांग्रेस में लौटी. बता दें कि देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने 6 अप्रैल को काजल वर्मा को सदस्यता दिलाई थी. लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है. प्रथम चरण में मध्य प्रदेश के सीधी संसदीय क्षेत्र में वोटिंग होनी है. लोकसभा चुनाव का बिगुल बजते ही कांग्रेस पार्टी से भारी तादाद में नेता कांग्रेस और अन्य दलों को छोड़कर BJP में शामिल हो रहे थे.

    रक्षामंत्री ने  दिलाई थी BJP की सदस्यता

    रक्षामंत्री राजनाथ सिंह 6 अप्रैल को सीधी में पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर राजेश मिश्रा के पक्ष में चुनाव प्रचार करने आए हुए थे. इस दौरान सीधी नगर पालिका की अध्यक्ष काजल वर्मा ने कांग्रेस छोड़कर बीजेपी की सदस्यता ले ली थी. जिसकी तस्वीर भी सोशल मीडिया में खूब वायरल हुई थी. लेकिन अचानक कांग्रेस के जिला कार्यालय में काजल वर्मा ने ससुर और कांग्रेस नेता विनोद वर्मा के साथ एक प्रेस कांफ्रेंस करके बताया कि मैं वहां गई थी तो मुझे पता नहीं था कि मैं कहां जा रही हूं. मैं कांग्रेस पार्षदों के समर्थन से अध्यक्ष बनी हूं और कांग्रेस में रहूंगी. सीधी विधायक रीति पाठक के साथ काजल वर्मा.

    नगर पालिका अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा

    बीते 6 अप्रैल को काजल वर्मा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के समक्ष भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद कांग्रेसी पार्षद मुखर हो गए थे और उन्होंने नगर पालिका की प्रेसिडेंट इन काउंसिल सदस्य पद से इस्तीफा भी दे दिया था.

    काजल वर्मा बिजेपी मध्य प्रदेश रक्षामंत्री
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनियंत्रित कार ने दो बहनों को रौंदा, एक की मौत, चालक गंभीर
    Next Article जमीन घोटाला मामले में ईडी ने मो. सद्दाम को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भाजपा देगी संगठन में भी 33 प्रतिशत आरक्षण, क्यों बढ़ी हुई है झारखंड भाजपा में बेचैनी

    July 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर बंद पर अमर बाउरी का हेमंत सरकार पर निशाना- पुलिस व्यवस्था नीचे, अपराधियों के हौसले बुलंद

    July 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर दान चोरीः अब जाकर आई RSS की प्रतिक्रिया, क्या बोले दत्तात्रेय होसबोले ?

    July 3, 2026
    Latest Posts

    रामगढ़ पुलिस की डिजिटल स्ट्राइक, 1971 चार्जशीटेड अपराधियों की बनेगी ऑनलाइन प्रोफाइल

    July 4, 2026

    श्रावणी मेला 2026 में VIP दर्शन पर रोक, क्या है झारखंड-बिहार का साझा रोडमैप

    July 4, 2026

    “पादरी पास्टर का प्रवेश सख्त मना है”…  IRS निशा उरांव ने क्यों बताया ऐतिहासिक शुरुआत

    July 4, 2026

    क्या अयोध्या के बाद अब बद्रीनाथ धाम में भी हो रही चढ़ावा चोरी?

    July 4, 2026

    झारखंड : आखिर देवघर में एक मुखिया के घर क्यों पहुंची इनकम टैक्स विभाग?

    July 4, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.