जामताड़ा: भाजपा जिला कार्यालय में महिला मोर्चा ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी बैठक की. बैठक में दुमका लोकसभा कलस्टर प्रभारी रेणुका मुर्मू, संयोजक बबिता झा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीना शर्मा, सुजाता सिंह के अलावे अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. उपस्थित सभी वक्ताओं ने महिला मोर्चा कार्यकताओं के साथ दुमका लोकसभा सीट पर जीत हासिल करने को लेकर चर्चा की. वहीं मीडिया से बात करते हुए दुमका लोकसभा कलस्टर प्रभारी रेणुका मुर्मू ने बताया कि प्रधानमंत्री के द्वारा जिस प्रकार से पांच वर्षों मे जनहित से जुड़े योजनाओं को चलाकर लोगों को राहत दिया है, उसे जन जन तक पहुंचना है. देश में जो विकास हुआ है उस माध्यम से हमलोग ग्रामीण स्तर तक जाकर लोगों से अपील करेंगे कि लोकसभा प्रत्याशी को वोट देकर एकबार पुनः नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में सहयोग करें. वहीं संयोजक बबिता झा ने कहा कि चुनौती का सामना करना ही भाजपा का उद्देश्य है. दुमका लोकसभा की सीट इस बार हमलोग फिर से जीत कर विजय का परचम लहराने का काम करेंगे.
लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की बैठक, दुमका सीट में जीत पर मंथन

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More




