Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 5:43 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»हैजा से बचने के लिए पलायन कर रहे लोगों की डूबी नाव, 91 की मौत, कई लापता
    ट्रेंडिंग

    हैजा से बचने के लिए पलायन कर रहे लोगों की डूबी नाव, 91 की मौत, कई लापता

    Team JoharBy Team JoharApril 8, 2024Updated:April 8, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मोजाम्बीक: ईस्ट अफ्रीकी देश मोजाम्बीक में रविवार देर रात एक नाव समुद्र में डूब गई. जिसमें सवार 91 लोगों की मौत हो गई, इनमें कई बच्चे भी शामिल हैं. मृतकों का आंकड़ा बढ़ने की भी आशंका जताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक मछली पकड़ने वाली नाव पर 130 लोग सवार थे, जो इसकी क्षमता से ज्यादा थे. नाव पर क्षमता से ज्यादा सवारी होने के कारण यह पलट गई. वहीं 5 लोगों को बचाया जा सका, जबकि कई लापता हैं. जिनकी तलाश अभी जारी है.लोकल मीडिया रेडियो मोजाम्बीक के मुताबिक, नाव नामपुला प्रांत स्थित मोजाम्बीक आईलैंड के पास समुद्र में डूबी. नामपुला के सेक्रेटरी जैमे नेटो ने बताया कि हैजा की बीमारी से बचने के लिए सभी पलायन कर रहे थे. इस पर सवार सभी लोग मोसुरिल से निकलकर मोजाम्बीक आईलैंड जा रहे थे. सोशल मीडिया पर घटना से जुड़े वीडियो वायरल हो रहे हैं, इनमें लोगों को रेस्क्यू करते और समुद्र के किनारे कई लाशों को देखा जा सकता है.

    मोजाम्बीक में 15 महीने में हैजा के 13 हजार से ज्यादा केस सामने आए

    हैजा बीमारी जनवरी 2023 से अफ्रीका के कई देशों में फैली गई है. मोजाम्बीक ​​​​​​का नामपुला प्रांत इससे सबसे ज्यादा प्रभावित प्रांतों में से एक है. बता दें कि हैजा फैलने का मुख्य कारण दूषित खाना और पानी है. इसमें उल्टी-दस्त की समस्या होती है, जिससे डिहाइड्रेशन की स्थिति पैदा हो जाती है और समय पर इलाज न हो तो कुछ ही घंटों में मौत भी हो सकती है.UNICEF के मुताबिक, मौजूदा प्रकोप 25 साल का सबसे खतरनाक है. अक्टूबर 2023 से अब तक मोजाम्बीक में हैजा के 13,700 मामले सामने आए हैं. जिसमें 30 लोगों की मौत हुई है. लगभग 400 साल तक, मोजाम्बीक द्वीप पुर्तगाली पूर्वी अफ्रीका की राजधानी रहा. यह द्वीप अपने कोलोनियल आर्किटेक्चर के लिए UNESCO की विश्व धरोहर स्थलों की लिस्ट में शामिल किया गया है.

    नाव पलायन मोजाम्बीक लापता हैजा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleईरान ने इजरायल को दी बदला लेने की धमकी, दिखाई अपनी मिसाइल ताकत
    Next Article ‘भुआ-भतीजा’ की आदत है केंद्रीय एजेंसियों पर हमला करना: सुवेंदु अधिकारी

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025
    चाईबासा

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025
    क्राइम

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025
    Latest Posts

    चलती ट्रेन से फिसली महिला दरवाजे पर लटकी, RPF जवान ने बचाई जान, घटना का VIDEO आया सामने

    June 17, 2025

    रांची विश्वविद्यालय में शुरू होंगे ये नए वोकेशनल कोर्स

    June 17, 2025

    ईसाई बन चुके नेताओं को एसटी के लाभ से वंचित करे झामुमो : बिर सिंह बिरुली

    June 17, 2025

    पटना में 10 लाख की विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

    June 17, 2025

    चोरी का खुलासा: तीन आरोपी गिरफ्तार, लाखों के जेवरात और नकदी बरामद

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.