Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:47 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»झारखंड की नाक है दुमका सीट, झामुमो इसे कभी कटने नहीं देगी: बसंत सोरेन
    जामताड़ा

    झारखंड की नाक है दुमका सीट, झामुमो इसे कभी कटने नहीं देगी: बसंत सोरेन

    Team JoharBy Team JoharApril 7, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: झामुमो की ओर से दुमका लोकसभा सीट के लिए प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद पहली बार झारखंड के कैबिनेट मंत्री बसंत सोरेन के साथ नलिन सोरेन जामताड़ा पहुंचे. दुमका रोड स्थित पार्टी के जिला कार्यालय में सभी नेताओं ने स्थानीय कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और कार्यकर्ताओं को विश्वास दिलाने का काम किया कि वर्तमान केंद्र की भाजपा सरकार ने साजिश कर के लोकसभा चुनाव में दुमका सीट जीतने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को सलाखों के पीछे भेजा है. बसंत सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा ने जब से दुमका लोकसभा प्रत्याशी के नाम की घोषणा की है, सभी विपक्षी दलों में खलबली मची हुई है.

    दुमका काफी महत्वपूर्ण सीट

    उन्होंने कहा कि दुमका काफी महत्वपूर्ण सीट है जिस पर झारखंड से लेकर दिल्ली तक की नजर टिकी हुई है. दुमका लोकसभा सीट झारखंड की नाक है और झारखंड मुक्ति मोर्चा इस नाक को कभी कटने नहीं देगी. इस मौके पर दुमका लोकसभा प्रत्याशी नलिन सोरेन ने कहा कि सिर्फ दुमका सीट पर विजय पताका लहरा सकें इसलिए केंद्र की भाजपा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया है. उन्हें यह डर सता रहा था कि जब तक हेमंत सोरेन बाहर है तब तक दुमका लोकसभा सीट नहीं जीत सकते हैं. पर मैं इस मंच से बताना चाहता हूं की हेमंत सोरेन भले ही आज प्रचार के लिए हमारे बीच नहीं आ पा रहे हैं, लेकिन फिर भी दुमका लोकसभा सीट झामुमो का था, है और हमेशा रहेगा.

    ये रहे उपस्थित 

    इस कार्यक्रम में पूर्व मंत्री स्टीफन मरांडी, जामताड़ा जिला अध्यक्ष श्यामलाल हेंब्रम, जिला प्रवक्ता रवींद्र नाथ दुबे, देवाशीष मिश्रा, अशोक मंडल, डॉ अब्दुल मन्नान अंसारी, चंचल राय, किशोर रवानी, साकेस सिंह, प्रदीप मंडल, इम्तियाज अंसारी, कलीमुद्दीन अंसारी, लालू अंसारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित हुए.

    Johar Live आज की खबर करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झामुमो झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दुमका दुमका लोकसभा सीट नलिन सोरेन न्यूज हेडलाइन बसंत सोरेन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्टीफन मरांडी स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमोदी की तानाशाही सरकार को उखाड़ फेंकने में सफल होंगे हम : मथुरा महतो
    Next Article आशीष मिश्रा गैंग के तीन गुर्गे गिरफ्तार, देसी कट्टा व कारतूस बरामद

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.