Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 4:46 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पुण्यतिथि पर याद किए गए जगरनाथ महतो, सीएम, कल्पना सोरेन व बसंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि 
    झारखंड

    पुण्यतिथि पर याद किए गए जगरनाथ महतो, सीएम, कल्पना सोरेन व बसंत सोरेन ने दी श्रद्धांजलि 

    Team JoharBy Team JoharApril 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पहली पुण्यतिथि पर झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन, सांसद महुआ माजी, मंत्री बसंत सोरेन, जगरनाथ महतो की पत्नी एवं झारखंड की मंत्री बेबी देवी, टुंडी के विधायक मथुरा प्रसाद महतो, बोकारो विधायक बीरांची नारायण और जेएमएम के हजारों कार्यकर्ताओं ने अलार्म गांव के समाधि स्थल पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी.

    बोकारो जिला के डुमरी विधानसभा से झामुमो के कद्दावर नेता और डुमरी हेमंत कैबिनेट में मंत्री रहे स्वर्गीय टाइगर जगरनाथ महतो के पैतृक गांव येलागो में उनके पुण्यतिथि पर झामुमो के हजारों कार्यकर्ता समाधि स्थल पहुंचे थे. इस दौरान मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन व कल्पना सोरेन भारतीय जनता पार्टी पर जमकर बरसे. झारखंड के मुख्यमंत्री ने राज्य की दुर्गति का सारा ठिकरा भाजपा पर फोड़ा. उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार हो या बीजेपी की राज्य सरकार सिर्फ जुमलेबाजी कर जनता को धोखा देने का काम करते हैं. झारखंड में भी भारतीय जनता पार्टी की पूर्व में सरकार थी जो झारखंड का विकास को रोक कर रखी थी. उन्हें बस यहां की खनिज संपदा से प्यार है. झारखंड की जनता से प्यार नहीं है.

    वहीं पूर्व मुख्यमंत्री के भाई और झारखंड के मंत्री बसंत सोरेन ने भी भाजपा को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि एनडीए गठबंधन की सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का वक्त आ गया है. 2024 के लोकसभा चुनाव में आप उनको जवाब दीजिए तभी टाइगर जगरनाथ महतो की सच्ची श्रद्धांजलि होगी. इस दौरान मुख्यमंत्री से लेकर कल्पना सोरेन ने भी 1932 के मुद्दे को जनता के बीच में उठाया. उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार हो या चंपई सोरेन की सरकार, 1932 के मुद्दे पर अडिग है. जब तक झारखंड में 1932 स्थानीय नीति ,नियोजन नीति लागू नहीं होगा, वे इस मुद्दे को जनता के बीच में उठाते रहेंगे.

    वहीं मंत्री बसंत सोरेन से जब यह पूछा गया कि निशिकांत दुबे हमलावार हैं और उन्होंने कहा है कि आने वाले समय में राज्य की मुख्यमंत्री कल्पना सोरेन होगी और बसंत सोरेन अलग हो जाएंगे. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए बसंत सोरेन ने स्पष्ट कहा है इस विषय पर हम अभी कुछ नहीं कहेंगे. यह उनकी राय है. इसपर कुछ भी कहना अभी जरूरी नहीं है. झारखंड में एक ही परिवार है जो सबके निशाने पर रहता है.

    कल्पना सोरेन चंपाई सोरेन जगरनाथ महतो जोहार लाइव झारखंड बसंत सोरेन बेबी देवी बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविधि विभाग ने त्रिकूट रोपवे हादसे में संचालक पर लगाए दंड पर दी सहमति, तीन लोगों की हुई थी मौत
    Next Article लोकसभा चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, स्टेटिक सर्विलांस टीम चला रही जांच अभियान

    Related Posts

    जमशेदपुर

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.