Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:52 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिहार: महागठबंधन में फूट, नाराज मांझी मिले नीतीश कुमार से, पढ़ें पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: महागठबंधन में फूट, नाराज मांझी मिले नीतीश कुमार से, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार में विपक्षी के महागठबंधन में टकराव देखने को मिल रहा है। इसी बीच महागठबंधन के घटक दल हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (हम) के मुखिया जीतन राम मांझी ने एनडीए के सहयोगी जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष और राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात काफी देर तक चली।

    मांझी इन दिनों महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं बनने से नाराज चल रहे हैं। इस कारण इस मुलाकात के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

    मांझी मंगलवार रात अचानक मुख्यमंत्री आवास पहुंचे, जहां एक बंद कमरे में दोनों नेताओं के बीच करीब 50 मिनट तक बात हुई। मुलाकात के बाद में मांझी ने हालांकि इस मुलाकात को लेकर पत्रकारों से कोई बात नहीं की।

    इधर, हम के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री मांझी जी क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।

    उन्होंने हालांकि यह भी स्वीकार किया कि जब दो राजनेता मिलते हैं तो राजनीति की बात तो होती ही है।

    नीतीश से मुलाकात के बाद गरमाई राजनीति को लेकर मांझी ने सफाई दी है। उनका कहना है कि वह मुख्यमंत्री से 14 मार्च को हटाई गई अपनी एसएसजी सुरक्षा को फिर से बहाल करने की बात करने गए थे। पूर्व मुख्यमंत्री होने की वजह से राबड़ी देवी को यह सुरक्षा मिली हुई है।

    मांझी ने बताया कि मुख्यमंत्री नीतीश ने उनके आग्रह पर एसएसजी सुरक्षा बहाल करने की बात कही है। हालांकि माना जा रहा है कि मांझी और नीतीश की 50 मिनट की मुलाकात में कई और मामलों पर चर्चा हुई होगी। बता दें कि मांझी महागठबंधन से नाराज चल रहे हैं। वहीं कांग्रेस भी राजद के राज्यसभा सीट को लेकर किए वादे को पूरा न करने से खफा है।

    #Bihar News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार: समस्तीपुर में ठेकेदार का अपहरण, छानबीन में जुटी पुलिस
    Next Article कोरोना का कहर : शेयर बाजार में गिरावट जारी, गंवाई बढ़त, खुलते ही 31,000 के नीचे पहुंचा

    Related Posts

    खेल

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025
    बिहार

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    राजधानी में वकील और नेता से मांगी रंगदारी, नहीं देने पर अंजाम भुगतने की दी धमकी

    June 17, 2025
    Latest Posts

    झारखंड में नर्सिंग प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल जारी, आज से आवेदन शुरू

    June 18, 2025

    बिहार में पहली बार ‘फर्स्ट बिहार स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट’ का आयोजन आज से

    June 18, 2025

    लखीसराय में मुखिया और वार्ड सदस्य प्रतिनिधि की गो’ली मा’रकर ह’त्या

    June 18, 2025

    झारखंड में तेज बारिश के साथ मानसून की एंट्री, कई जिलों में रेड अलर्ट जारी

    June 18, 2025

    भाजपा के झूठे आरोपों की राजनीति से जनता गुमराह नहीं होगी: विनोद कुमार पांडेय

    June 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.