Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने लिया मतदान करने का शपथ
    झारखंड

    जामताड़ा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन, महिलाओं ने लिया मतदान करने का शपथ

    Team JoharBy Team JoharApril 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: सदर प्रखंड के अमलाचातर गांव में बुधवार को स्वीप के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. आयोजित कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार एवं ग्रामीण महिलाओं के साथ गेहूं की कटाई कर उन्हें वोट के महत्व को समझाया. इस दौरान उन्होंने सभी से अपील करते हुए 1 जून को मतदान करने हेतु महिलाओं को मतदाता शपथ भी दिलाया. उपायुक्त ने  कहा कि हम सभी लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखेंगे तथा स्वतंत्र निष्पक्ष, शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.

    वहीं उन्होंने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि लोकसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान हेतु जिला स्तर पर कई कार्यक्रम किया जा रहा है, हमारा प्रयास है सुदूर गांव के लोग भी बिना किसी डर, प्रलोभन एवं दवाब के अपने माताधिकार का प्रयोग अवश्य करें. इस अवसर पर उप विकास आयुक्त निरंजन कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रश्मि सिन्हा, जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार सहित ग्रामीण एवं अन्य उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: बिजली के बिल का भुगतान को लेकर JBVNL सख्त, राजधानी समेत कई जिलों में है करोड़ों का बकाया

     

    Johar Live आज की खबर उपायुक्त कुमुद सहाय करंट न्यूज जामताड़ा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मतदान मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज लोकसभा सदर सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक, 14 लोकसभा क्षेत्रों में 400 सामाजिक सम्मेलन करने का लिया गया निर्णय
    Next Article जेल के ताले टूटेंगे, अरविंद केजरीवाल छूटेंगे: संजय सिंह

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026
    Latest Posts

    झारखंड में कॉर्निया ट्रांसप्लांट सेवाओं को बढ़ावा, तीन अस्पतालों को पांच साल का पंजीकरण

    June 23, 2026

    दिशोम गुरु शिबू सोरेन को पद्म भूषण, आदिवासी अस्मिता और झारखंड आंदोलन को मिला राष्ट्रीय सम्मान

    June 23, 2026

    पप्पू यादव का बड़ा दावा : झारखंड में सरकार गिराने के लिए छत्तीसगढ़ से आए 100 करोड़

    June 23, 2026

    “6 बेटों को थाना लाओ…” : थाना प्रभारी पर प्रताड़ना का आरोप, एसपी से गुहार

    June 23, 2026

    पति खोने का दर्द, परिवार संभालने की जंग; झारखंड की विधवाओं की अनकही कहानी

    June 23, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.