रांची : लोकसभा चुनाव को लेकर आरजेडी प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष संजय सिंह यादव और मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने प्रेस वार्ता की. जिसमें महागठबंधन के नेताओं से दो लोकसभा सीट की मांग रखी गई है. उन्होंने कहा कि राजद चतरा और पलामू दोनों सीटों पर पूरी मजबूती के साथ खड़ा है. हमलोग चुनाव की तैयारी में जुटे है. उन्होंने अपनी तैयारियों का हवाला देते हुए कहा कि झारखंड राजद के नेताओं ने महागठबंधन के आलाकमान से इन दोनों सीटों पर चुनाव लड़ने की मांग करते हुए दोनों सीटों से चुनाव लडने का ऐलान किया है. हमलोग कई बार लोकसभा जीते है. राष्ट्रीय जनता दल सभी सीटों पर जीता है. आलाकमान से हमारी मांग है कि एकबार से हमें मौका दिया जाए. अपनी उम्मीदवारी पर उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष का जो भी निर्णय होगा वहीं सर्वमान्य होगा. जो भी चुनावी मैदान में उतरेगा उसे जीताने में हम सभी एकजुट होंगे. 2014 के चुनाव और 2019 के चुनाव में जो भी जीतकर आए लेकिन विकास काम नहीं हुआ. घोषणाएं तो हुई लेकिन काम नहीं हुआ. इसलिए अब बदलाव की जरूरत है. जनता भी जान चुकी है कि महागठबंधन की सरकार ही विकास का काम कर सकती है.
सत्यानंद भोक्ता ने रखी मांग, चतरा और पलामू लोकसभा सीट पर हो आरजेडी उम्मीदवार

Follow on Facebook
Follow on X (Twitter)
Follow on Instagram
Follow on YouTube
Follow on WhatsApp
Follow on Telegram
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
728x90
Learn More

