Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    6 Aug, 2025 ♦ 2:17 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बिल गेट्स ने माइक्रोसाॅफ्ट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा
    जोहार ब्रेकिंग

    बिल गेट्स ने माइक्रोसाॅफ्ट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharMarch 14, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    वाशिंगटन । बहुराष्ट्रीय साॅफ्टवेयर कंपनी माइक्रोसाॅफ्ट के सहसंस्थापक बिल गेट्स ने कंपनी के निदेशक मंडल में अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। माइक्रोसाॅफ्ट ने शुक्रवार को एक वक्तव्य जारी कर यह जानकारी दी।

    माइक्रोसाॅफ्ट की ओर से जारी वक्तव्य के मुताबिक कंपनी के सहसंस्थापक एवं प्रौद्योगिकी सलाहकार बिल गेट्स ने निदेशक मंडल से इस्तीफा दे दिया है। श्री गेट्स ने अपना पूरा समय सामाजिक कार्यों के लिए समर्पित करने का फैसला किया है इसलिए वह इस जिम्मेदारी से मुक्त हो रहे हैं।

    श्री गेट्स वैश्विक स्वास्थ्य, विकास, शिक्षा और जलवायु परिवर्तन समेत अन्य सामाजिक मुद्दों पर अधिक से अधिक काम करना चाहते हैं।

    वक्तव्य के मुताबिक 64 वर्षीय श्री गेट्स माइक्रोसाॅफ्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सत्या नडेला और कंपनी के अन्य अधिकारियों के सलाहकार की भूमिका निभाते रहेंगे।

    श्री गेट्स ने अपने इस्तीफे की घोषणा करते हुए कहा, “ यह कंपनी हमेशा मेरे जीवन के कार्यों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा रहेगी।”

    उन्होंने सामाजिक कार्यों को लेकर कहा, “मैं अपनी दोस्ती और साझेदारी को बनाए रखने के लिए इसे एक अवसर के रूप में देख रहा हूं जो मेरे लिए सबसे ज्यादा मायने रखता है। मैं दुनिया के सामने मौजूद सबसे कठिन चुनौतियों से निपटने की दिशा में काम करने की अपनी प्रतिबद्धता को प्राथमिकता देना चाहता हूं।”

    गौरतलब है कि श्री गेट्स ने 1975 में पॉल एलन के साथ मिलकर माइक्रोसाफ्ट की स्थापना की थी और वह वर्ष 2000 तक इसके सीईओ रहे थे।

    श्री गेट्स के इस्तीफे के बाद अब कंपनी के निदेशक मंडल में 12 सदस्य बचे हैं। इसमें माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला भी शामिल हैं। श्री नडेला ने कहा कि बिल गेट्स के साथ काम करना गौरव की बात है। गेट्स ने इस कंपनी की स्थापना सॉफ्टवेयर के जरिए लोगों की परेशानियों को दूर करने के उद्देश्य से की थी। उन्होंने कहा कि माइक्रोसॉफ्ट उनके लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में काम करता रहेगा।

    वर्ष 2008 में बिल गेट्स और उनकी पत्नी मेलिंडा गेट्स ने सामाजिक कार्यों में योगदान करने के लिए ‘बिल एंड मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन’ की स्थापना की थी।

    #Online news International news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजस्थान : ट्रक और जीप की टक्कर में 11 लोगों की मौत, तीन घायल
    Next Article बिहार : स्वर्ण व्यवसायी से आभूषण की लूट

    Related Posts

    गुमला

    70 से ज्यादा संगीन मामलों में मोस्ट वांटेड मार्टिन केरकेट्टा का कैसे हुआ एनकाउंटर, बता गये SP… देखें

    August 6, 2025
    चाईबासा

    चाईबासा MP-MLA कोर्ट में हाजिर हुए राहुल गांधी, मिली जमानत

    August 6, 2025
    विदेश

    ट्रंप ने रूस से रसायन आयात की जानकारी से किया इनकार

    August 6, 2025
    Latest Posts

    राष्ट्रीय पहचान पत्र केवल NRC में दर्ज नागरिकों को ही मिलेगा

    August 6, 2025

    राखी बांधते वक्त कितने गांठ लगाना शुभ… जानें

    August 6, 2025

    तेज रफ्तार हाइवा ने ली मजदूर की जान, आक्रोशित लोगों ने धनबाद-केंदुआ मार्ग किया जाम

    August 6, 2025

    सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी ने भावुक कविता के साथ किया मां को याद

    August 6, 2025

    70 से ज्यादा संगीन मामलों में मोस्ट वांटेड मार्टिन केरकेट्टा का कैसे हुआ एनकाउंटर, बता गये SP… देखें

    August 6, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.