Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Oct, 2025 ♦ 9:15 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»ईडी की बड़ी कार्रवाई, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को किया गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी की बड़ी कार्रवाई, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को किया गिरफ्तार

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुंबई। यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया है। ईडी ने देर रात गिरफ्तारी की कार्रवाई की। ईडी के अधिकारी लगातार राणा से पूछताछ कर रहे हैं।

    राणा पर पांच हजार करोड़ रुपये मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा दीवान हाउसिंग फाइनेंस कॉरपोरेशन लिमिटेड (डीएचएफएल) कंपनी को मनमाने तरीके से कर्ज देने का आरोप है।ईडी ने शनिवार को राणा कपूर से जुडे़ तीन ठिकानों पर छापे मारे हैं। वहीं, राणा के अलावा उनकी तीन बेटियों राखी कपूर टंडन, रोशनी कपूर और राधा कपूर से भी ईडी ने पूछताछ की है।

    इससे पहले ईडी ने शुक्रवार देर रात राणा कपूर के वरली स्थित समुद्र महल बिल्डिंग में उनके घर पर छापे मारे थे। राणा को शनिवार दोपहर उन्हें दक्षिण मुंबई के बेलार्ड पियर्स स्थित ईडी दफ्तर ले आया गया। जहां पूछताछ की गई।

    कहा जा रहा है कि जिस तरह से दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन घोटाले में महाराष्ट्र के मंत्री छगन भुजबल को तीन साल पहले साल 2016 में लंबी पूछताछ के बाद देर रात गिरफ्तार किया गया था। कुछ इसी तरह राणा कपूर की गिरफ्तारी हो सकती है। ईडी राणा कपूर से मनी लॉन्ड्रिंग के अलावा यूपी पॉवरग्रिड को लेकर भी पूछताछ कर रही है।

    यस बैंक में नागपुर के संत तुकड़ोजी महाराज विश्वविद्यालय के 191 करोड़ रुपये जमा हैं। विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक में यस बैंक में जमा रकम का खुलासा हुआ। सीनेट सदस्य मनमोहन वाजपेयी ने सवाल उठाया कि राष्ट्रीयकृत बैंक में रकम जमा करने के स्पष्ट आदेश के बावजूद निजी बैंक में पैसे क्यों जमा किए गए। फिलहाल, इसकी जांच के लिए समिति गठित की जा चुकी है।

    पुणे जिले की पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका के करीब 920 करोड़ रुपये यस बैंक में जमा होने की जानकारी सामने आई है। वहीं, नासिक महानगरपालिका के भी 310 करोड़ रुपये और स्मार्ट सिटी के 15 करोड़ रुपये यस बैंक में जमा हैं। पिंपरी-चिंचवड़ महानगरपालिका आयुक्त श्रवण हार्डीकर का कहना है कि इससे महानगरपालिका पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

    #National News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने आमंत्रित की बोलियां
    Next Article भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा गया चार करोड़ का सोना और चांदी, पांच तस्कर गिरफ्तार

    Related Posts

    देश

    छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का सबसे बड़ा सामूहिक आत्मसमर्पण, 103 ने डाले हथियार …

    October 2, 2025
    चाईबासा

    सारंडा जंगल में प्रस्तावित वाइल्डलाइफ सेंचुरी का विरोध, ग्रामीणों की आमसभा

    October 2, 2025
    जमशेदपुर

    SP ऋषभ गर्ग ने किया स्वर्णरेखा घाट का निरीक्षण, मूर्ति विसर्जन को लेकर दिए कई निर्देश

    October 2, 2025
    Latest Posts

    JDU विधायक संजीव कुमार ने छोड़ी पार्टी, आज RJD में होंगे शामिल

    October 3, 2025

    राजधानी रांची सहित इन जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट जारी

    October 3, 2025

    Aaj Ka Rashifal, 03 October 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    October 3, 2025

    कोडरमा में युवक को मारी गोली, गंभीर हालत में रांची रेफर

    October 2, 2025

    विजयादशमी पर सीएम हेमंत सोरेन ने किया रावण दहन, दिया यह संदेश

    October 2, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.