Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    15 May, 2026 ♦ 4:55 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»कारोबार»भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने आमंत्रित की बोलियां
    कारोबार

    भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए सरकार ने आमंत्रित की बोलियां

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड में अपनी संपूर्ण 52.98 फीसदी हिस्सेदारी बेचने के लिए शनिवार को बोलियां आमंत्रित की। निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) ने बोली दस्तावेज में कहा कि बीपीसीएल की रणनीतिक बिक्री के लिए दो मई को रूचि पत्र जारी किया था।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल ने 20 नवंबर को एक रणनीतिक निवेशक को प्रबंधन नियंत्रण के साथ सरकार की पूरी हिस्सेदारी बेचकर बीपीसीएल के निजीकरण का निर्णय लिया था।

    बीपीसीएल का बाजार पूंजीकरण 1.03 लाख करोड़ रुपये है। मौजूदा भाव पर इसमें सरकार की हिस्सेदारी करीब 54,000 करोड़ रुपये की है। सफल बोलीदाता को उसी भाव पर 26 फीसदी हिस्सेदारी के अधिग्रहण को लेकर अन्य शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश करनी होगी। बीपीसीएल के देशभर में 15,078 पेट्रोल पंप और 6,004 एलपीजी वितरक हैं। दिसंबर 2019 में निवेशकों के लिए अमेरिका, लंदन और दुबई में प्रचार अभियान भी चलाया गया था।

    बीपीसीएल के साथ ही दीपम के अधिकारी ने कहा था कि एयर इंडिया और भारतीय कंटेनर निगम (कॉनकॉर) जैसी कंपनियों का रणनीतिक विनिवेश मार्च 2020 तक पूरा होने की संभावना नहीं है। जबकि उससे पहले बीपीसीएल की बिक्री की प्रक्रिया मार्च तक पूरी होने की संभावना जताई गई थी। सरकार ने बीपीसीएल के निजीकरण के लिए समयसीमा निर्धारित करते हुए कंपनी की परिसंपत्तियों के मूल्यांकन की रिपोर्ट 50 दिन के भीतर देने को कहा था।

    #Business news #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री ईशा गुप्ता ‘आरईजेसीटीएक्स 2’ के साथ डिजिटल की दुनिया में करेंगी डेब्यू
    Next Article ईडी की बड़ी कार्रवाई, यस बैंक के संस्थापक राणा कपूर को किया गिरफ्तार

    Related Posts

    खूंटी

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    May 14, 2026
    क्राइम

    साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार

    May 14, 2026
    क्राइम

    इधर बाइक खड़ी कर सब्जी खरीदने गया युवक, उधर उचक्कों ने उड़ा दी गाड़ी

    May 14, 2026
    Latest Posts

    रांची में मॉनिटर लिजार्ड के अंगों की तस्करी का भंडाफोड़, भाजपा नेता राजीव रंजन मिश्रा समेत तीन गिरफ्तार

    May 15, 2026

    आयुष वेलनेस सेंटर संचालक से मांगी 20 लाख की रंगदारी, PLFI के नाम पर मिली धमकी

    May 15, 2026

    आलमगीर आलम की रिहाई पर बाबूलाल बोले- ऐसे जश्न मनाया जा रहा है मानो कोई क्रांतिकारी लौटा हो

    May 14, 2026

    अब झारखंड में भी बजेगा टी20 का बिगुल, ईशान किशन की मौजूदगी में लॉन्च हुई प्रीमियर लीग

    May 14, 2026

    जारंगडीह परियोजना से CMPDI तक केंद्रीय मंत्री का निरीक्षण, विकास कार्यों का लिया हिसाब

    May 14, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.