Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    11 Aug, 2025 ♦ 3:18 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 6ठा दिन : नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड विधानसभा के बजट सत्र का 6ठा दिन : नेता प्रतिपक्ष के मुद्दे पर विपक्ष का हंगामा जारी

    Team JoharBy Team JoharMarch 6, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Team

    रांचीः झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के 6ठे दिन भी भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को विपक्षी दल का नेता बनाए जाने को लेकर सदन के बाहर प्रदर्शन किया।

    इस दौरान विपक्ष के विधायक नारा लगाते रहे। उधर, प्रश्नकाल के दौरान कई विधायकों ने संबंधित विभागिय मत्रियों से अपने सवाल पूछे जिनका जवाब संबंधित मंत्रियों ने दिया। हंगामे के दौरान स्पीकर रवींद्रनाथ महतो ने बार-बार विपक्ष के विधायकों से उनकी सीट पर बैठने का आग्रह किया। लेकिन भाजपा के विधायक हंगामा करते रहे।

    इस दौरान राजमहल विधायक अनंत ओझा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया भी दी, जिसमें मुख्यमंत्री ने कहा था कि बीजेपी बाबूलाल मरांडी को छोड़कर किसी और को सदन में नेता प्रतिपक्ष के रूप में मान्यता दे दे। अनंत ओझा ने कहा कि अगर ऐसा है तो हेमंत सोरेन को भी सदन के नेता पद से हटकर इस पर स्टीफन मरांडी, नलिन सोरेन जैसे नेताओं को सदन का नेता बना देना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्टीफन मरांडी, हेमंत सोरेन से ज्यादा अनुभवी हैं और तेजतर्रार नेता हैं। बीजेपी विधायकों ने सर्वसहमति से बाबूलाल मरांडी को विधायक दल का नेता स्वीकार किया है। ऐसे में क्या अब हेमंत सोरेन तय करेंगे कि बीजेपी की तरफ से नेता प्रतिपक्ष कौन होगा।

    स्पीकर ने कहा कि आज होली का पूर्व मुहूर्त है, इस दिन दुश्मन को भी गले लगाया जाता है। उन्होंने बार-बार विपक्ष के विधायकों से अपने आसन पर जाने का आग्रह किया। प्रश्नकाल के दौरान बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती ने अपने क्षेत्र में ट्रामा सेंटर और स्वास्थ्य सुविधाओं की समस्याओं को उठाया। इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि स्थिति को ठीक करने के लिए सरकार प्रयासरत है।

    बगोदर के विधायक विनोद सिंह ने प्रवासी मजदूरों की मौत पर उनके परिजनों व आश्रितों को मुआवजा दिलाए जाने के लिए अलग से निदेशालय की मांग की। उन्होंने कहा कि दुर्घटना वालों को मुआवजा तो मिल जाता है लेकिन जो तनाव व बीमारी से मरते हैं तो उन्हें मुआवजा नहीं मिलता है। इसके जवाब में श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि वे इसकी जानकारी हासिल कर सदन में जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि निदेशालय बनाने पर विचार किया जाएगा।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेशद्रोह का मुकदमा निरस्त करने की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में खारिज
    Next Article गाजियाबाद कचहरी परिसर में दो वकीलों के बीच चली गोलियां, जांच में जुटी पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : हरमू रोड दुर्घटना : ग्रहरत्न दुकान संचालक का बेटा मोहित चला रहा था फॉर्च्यूनर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    August 10, 2025
    जमशेदपुर

    जया प्रदा पहुंचीं जमशेदपुर, बिजनेस अवार्ड शो में की शिरकत

    August 10, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : बीजेपी ऑफिस के सामने गाड़ी ने रौंदा बाइक सवार को, दो लोगों के म’रने की सूचना

    August 10, 2025
    Latest Posts

    BREAKING : हरमू रोड दुर्घटना : ग्रहरत्न दुकान संचालक का बेटा मोहित चला रहा था फॉर्च्यूनर, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

    August 10, 2025

    जया प्रदा पहुंचीं जमशेदपुर, बिजनेस अवार्ड शो में की शिरकत

    August 10, 2025

    BREAKING : बीजेपी ऑफिस के सामने गाड़ी ने रौंदा बाइक सवार को, दो लोगों के म’रने की सूचना

    August 10, 2025

    राजस्व महाभियान में पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका महत्वपूर्ण : अपर मुख्य सचिव

    August 10, 2025

    डिप्टी सीएम का तेजस्वी पर पलटवार, बोले- जंगलराज के युवराज दूसरों को कर रहे बदनाम

    August 10, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.