Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»तालाब में तब्दील हो गया है जुनौरी गोदामटांड रोड, कोई जन प्रतिनिधि नहीं ले रहा समस्याओं पर संज्ञान
    झारखंड

    तालाब में तब्दील हो गया है जुनौरी गोदामटांड रोड, कोई जन प्रतिनिधि नहीं ले रहा समस्याओं पर संज्ञान

    Team JoharBy Team JoharMarch 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रिपोर्ट : मिथलेश कुमार

    बोकारो: जिले के चंद्रपुरा प्रखंड के स्थित पपलो पंचायत के जुनौरी गोदामटांड मेन रोड तालाब में तब्दील हो गया है. इस समस्या को लेकर न तो विधायक, न तो सांसद और न ही मंत्री यहां के ग्रामीणों की समस्या सुन रहे है. यहां के लोग लगभग 15 से 20 वर्षों से पानी जमाव की समस्या से त्राहिमाम कर रहे है. हल्के बारिश में लगभग 900 फीट लंबे रोड में 2 से 3 फीट पानी जमा हो गया है, जिस कारण आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का समाना करना पड़ रहा है. लेकिन इतने साल बीत जाने के बाबजूद भी आज तक समस्या जस के तस बनी हुई है.

    पानी की समस्या से निजात को लेकर स्थानीय मुखिया कार्तिक महतो, उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत महतो, बिनोद महतो, नेमचंद महतो, देवनारायण महतो समेत ग्रामीणों ने सरकार से इस समस्या का जल्द समाधन करने की मांग रखी है. स्थानीय मुखिया कार्तिक महतो ने कहा कि इस समस्या के समाधान को लेकर मंत्री को अवगत कराया गया है, जल्द ही समाधान होगा. उप प्रमुख प्रतिनिधि रंजीत महतो ने कहा कि पंचायत के ग्रामीणों ने इस पानी जमाव की समस्या को लेकर पूर्व मंत्री स्व जगरनाथ महतो की पहल पर कार्य करने को लेकर काफी अग्रसर थे. लेकिन उनकी मौत होने के बाद कार्य काफी धीमा हो गया है. इस समस्या के समाधान के लिए निवर्तमान गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी कुछ नहीं किया है. साथ ही कहा कि इस विकट समस्या से उबारने के लिए कोई भी जनप्रतिनिधि अभी तक आगे नहीं आए हैं. हम सभी ग्रामीण यहां के विधायक, सांसद एवं मंत्री से मांग करते है कि जल्द से जल्द इस रोड को बनाया जाए ताकि लोगों को सुविधा हो.

    ग्रामीण विनोद महतो ने कहा कि बरसात के दिनों में हमलोगों का जीना मुश्किल हो जाता है. शाम को हल्की बारिश में रोड में लबालब पानी भर जाता है. जिस कारण आने-जाने में काफी परेशानी होती है. अब देखना यह है कि पपलो पंचायत के जुनौरी गोदामटांड मेन रोड तालाब की समस्या से निजात सरकार के द्वारा कब मिलता है.

    ये भी पढ़ें: पूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू

    Johar Live चंद्रपुरा जोहार लाइव बोकारो
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूर्व सीएम हेमंत सोरेन के प्रेस सलाहकार पिंटू पहुंचे ईडी कार्यालय, पूछताछ शुरू
    Next Article राहुल गांधी के बयान पर पीएम मोदी का पलटवार, ‘शक्ति’ के लिए अपना जीवन बलिदान करने को तैयार

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.