Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»बड़े- बड़े पोस्टरों के पीछे छुप कर झारखंड के भविष्य का सौदा कर रही सरकार: सुदेश महतो  
    झारखंड

    बड़े- बड़े पोस्टरों के पीछे छुप कर झारखंड के भविष्य का सौदा कर रही सरकार: सुदेश महतो  

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: जेपीएससी के परीक्षा का पेपर लीक होने की सूचना सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का बयान सामने आ गया है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ऐक्स पर पोस्ट कर लिखा कि JSSC CGL के बाद अब 11वीं JPSC पेपर लीक होने की खबर राज्य के विभिन्न जिलों से सामने आ रही है. सरकार की कार्यशैली को देखते हुए इस खबर के सत्य होने की प्रबल संभावना है. दो महीने के अंदर दो परीक्षाओं का पेपर लीक होने का विश्व रिकॉर्ड राज्य सरकार के नाम है. झारखंड झुकेगा नहीं के बड़े- बड़े पोस्टरों के पीछे छुप कर यह सरकार झारखंड के भविष्य का सौदा कर रही है.

    उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में भ्रष्टाचार को इतना बढ़ावा दिया है कि भ्रष्टाचार के इस जिन्न को काबू करना इनके बस से बाहर हो गया है. सरकार युवाओं के भविष्य के साथ साथ उनके मेहनत, सपनों और परिवारजनों की भावनाओं से भी खेल रही है. खनिज संपदाओं का सौदा कर चुकी सरकार अब नौकरी बेचने में व्यस्त है. सुदेश महतो ने कहा कि एक या दो सेंटर पर हुई परीक्षा को नहीं, सरकार अविलंब पूरी परीक्षा को रद्द करे और मामले की उच्चस्तरीय जांच करवा कर दोषियों के ऊपर अपने द्वारा बनाए कानून के तहत कार्रवाई करे.

    ये भी पढ़ें:जेपीएससी पेपर लीक मामले पर बोले अमर बाउरी, युवाओं के भविष्य को बेचने का काम कर रही राज्य सरकार

    JPSC JSSC CGL आज की खबर आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो आजसू सूप्रीमो सुदेश महतो करंट न्यूज जेपीएससी जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पेपर लीक मुख्य समाचार रांची राज्य सरकार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सुदेश महतो स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन, कैदियों को दी गई कानून की जानकारी  
    Next Article ऑटो चालक की एक्सीडेंट से मौत मामले में प्रशासन ने अब तक नहीं की कोई कार्रवाई, टक्कर मारने वाले कार की परिजनों ने की पहचान

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.