Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»जेपीएससी पेपर लीक मामले पर बोले अमर बाउरी, युवाओं के भविष्य को बेचने का काम कर रही राज्य सरकार
    झारखंड

    जेपीएससी पेपर लीक मामले पर बोले अमर बाउरी, युवाओं के भविष्य को बेचने का काम कर रही राज्य सरकार

    Team JoharBy Team JoharMarch 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: झारखंड के कई जिलों से जीपीएससी के परीक्षा का पेपर लीक होने की सूचना लगातार सोशल मीडिया, मीडिया के माध्यम से मिल रही है. साथ ही यह भी कयास लगाया जा रहा है कि जेएसएससी पेपर लीक की तरह जेपीएससी का भी पेपर लीक हुआ है. इस मामले पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी का बयान सामने आया है. उन्होंने कहा कि यह काफी दुखद और शर्मनाक घटना है. जेपीएससी के छात्रों के साथ राज्य सरकार ने एक बार फिर गंदा मजाक किया है. जिस तरह से राज्य सरकार आनन-फानन में जीपीएससी की परीक्षा को आयोजित करने की कोशिश कर रही थी इसके पीछे कोई ना कोई षड़यंत्र जरूर रहा होगा.

    अमर कुमार बाउरी ने कहा कि चतरा, जामताड़ा, देवघर जैसे कई जिलों से जेपीएससी के परीक्षा का पेपर लीक की सूचना मिल रही है. राज्य सरकार जहां एक तरफ कोयला, बालू, गिट्टी को बेच दिया ठीक उसी तरह राज्य के युवाओं के भविष्य को भी इस सरकार ने बेचने का काम किया है. निश्चित रूप से हर सीट के लिए लाखों लाख रुपए ली गई होगी.

    नेता प्रतिपक्ष ने राज्य सरकार से मांग किया है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराएं और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करें. वहीं उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया है कि वह निराश ना हो इस भ्रष्ट सरकार के कुछ दिन ही शेष बचे हैं. लोकसभा चुनाव के बाद इस राज्य सरकार की विदाई निश्चित है और भारतीय जनता पार्टी की सरकार युवाओं को निष्पक्ष नियोजित करने का मार्ग प्रशस्त करेगी. यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है.

    अमर कुमार बाउरी आज की खबर करंट न्यूज जीपीएससी जीपीएससी के परीक्षा का पेपर लीक जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी न्यूज हेडलाइन परीक्षा पेपर लीक मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleJPSC प्रश्न पत्र लीक विवाद पर चतरा AC ने कहा- सारी गाइडलाइन का हुआ पालन, अफ़वाहों पर न दें ध्यान
    Next Article यूट्यूबर एल्विश यादव गिरफ्तार, सांप के जहर सप्लाई करने से जुड़ा है मामला

    Related Posts

    झारखंड

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026
    झारखंड

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026
    Latest Posts

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    यात्री सुरक्षा को लेकर आरपीएफ अलर्ट, ट्रेनों और स्टेशनों पर चलाया विशेष अभियान

    June 19, 2026

    SIR पर सामाजिक संगठनों की चिंता, चुनाव आयोग से कहा…

    June 19, 2026

    झारखंड राज्यसभा चुनाव : परिणाम के बाद हताशा में क्या-क्या बोल रहे हैं कांग्रेसी नेता

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.