Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:30 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»खूंटी: पीएलएफआई नक्सली के घरों पर एनआईए का छापा, ठिकानों को खंगाले में जुटी एजेंसी
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी: पीएलएफआई नक्सली के घरों पर एनआईए का छापा, ठिकानों को खंगाले में जुटी एजेंसी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    खूंटी। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआइ से संबंध को लेकर खूंटी के तोरपा में शनिवार को राष्ट्रीय जांच एजेंसी, एनआइए ने बड़ी कार्रवाई की है। टेरर फंडिंग मामले में एक साथ चार जगहों पर छापेमारी की। एनआईए ने आत्मसमर्पण करने वाले पीएलएफआई के उग्रवादी जय प्रकाश भुइंया के तोरपा स्थित आवास के अलावा अमित जायसवाल के तोरपा मेन रोड स्थित आवास, डिगरी में सीताराम भगत के आवास के आलाव रंजीत गोप और चंदन उर्फ चंदू द्वारा संयुक्त रूप से संचालित मां रेस्टोरेंट में भी छापेमारी की। पीएलएफआइ चीफ दिनेश गोप की दोनों पत्नी की गिरफ्तारी के बाद एनआइए को कई महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे हैं, जिसके आधार पर छापेमारी चल रही है।
    एनआइए के एसपी अमित सिंह के नेतृत्व में टीम सुबह साढ़े पांच बजे ही तोरपा पहुंच गयी और छह बजे से सभी चार जगहों पर एक साथ छापेमारी शुरू की गयी।
    मिली जानकारी के अनुसार, एनआइए ने मां रेस्टोरेंट के संचालक रंजीत गोप और चंदू भगत को पूछताछ के लिए गाड़ी से लेकर रनिया की ओर लग गयी है। सूत्रों का कहना है कि छापेमारी टेरर फंडिंग के अलावा आय से अधिक संपत्ति के मामले से भी जुड़ा हो सकता है। नोट बंदी के दौरान पीएलएफआइ संगठन क रुपयों को बैंकों में जमा कराने में भी कई लोगों के नाम चर्चा में आये थे। ज्ञात हो कि पूर्व नक्सली जय प्रकाश भुइंया पहले ही आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्य धारा से जुड़ गया था। मूल रूप से रनिया थाना क्षेत्र के रहने वाले जय प्रकाश तोरपा में सपरिवार रहता है। कुछ वर्ष पूर्व पुलिस ने जय प्रकाश भुइंया की एक बस और स्कॉर्पियो को जब्त कर लिया था। हालांकि एनआईए के एसपी अथवा किसी अन्य अधिकारी ने मीडिया से कुछ नहीं कहा। इधर, सूत्रों ने बताया कि इसके पहले भी एनआइए अमित जायसवाल, जय प्रकाश भुइंया आदि को पूछताछ के लिए कई बार रांची बुला चुकी है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article12 लाख का फर्जीवाड़ा कर आरोपी फरार, फर्जी पते पर खोल रखा था बैंक एकाउंट
    Next Article प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा, खुद के साथ भारत की भी तकदीर बदलेगा बुंदेलखंड

    Related Posts

    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025
    Latest Posts

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    हजारीबाग में मनरेगा घोटाला, मुखिया समेत कई पर एफआईआर दर्ज

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.