Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    4 Aug, 2025 ♦ 1:13 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»राज्य सरकार नगर निगम जैसी स्वायत्त संस्थाओं को पंगु बनाने के लिए एसीबी का दुरुपयोग कर रही है : भाजपा
    झारखंड

    राज्य सरकार नगर निगम जैसी स्वायत्त संस्थाओं को पंगु बनाने के लिए एसीबी का दुरुपयोग कर रही है : भाजपा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2020No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार के इशारे पर आज जो एसीबी ने धनबाद और रांची नगर निगम निगम पर छापे मारे वह पूर्ण रूप से गैरकानूनी थे। प्रतुल ने कहा कि इस तरह की छापेमारी से पहले ऑटोनॉमस संस्था के प्रमुख जो की मेयर है उनको सूचना देनी चाहिए जो एसीबी के द्वारा नहीं दिया गया। इसके अतिरिक्त सेक्शन 18 में यह साफ लिखा है कि बैंकर्स बुक का जब भी इंस्पेक्शन होगा तो उसको एसपी के रैंक से नीचे का अधिकारी नहीं कर सकता। जबकि आज एसीबी टीम का नेतृत्व एक डीएसपी कर रहे थे।

    प्रतुल ने कहा कि अगर किसी जगह गड़बड़ी की सूचना होती है और प्रीवेंटिव एक्शन लेने की आवश्यकता होती है तो उसके लिए विभाग सक्षम होता है। जो नगर निगम के मामले में नगर विकास विभाग होता है। लेकिन सरकार के इशारे पर एसीबी ने अपने कार्य क्षेत्र से आगे बढ़कर इन दोनों संस्थाओं में आज जिस तरह की कार्रवाई करके भय का वातावरण उत्पन्न करने का प्रयास किया किया है ,वह अति निंदनीय है। एसीबी किया पूरी कार्रवाई उसके मैनुअल में दिए गए नियमों के विपरीत है ।यह सरकार पूरी तरीके से बदले की मोड में है और प्रजातंत्र के तीसरे स्तर की संवैधानिक संस्थाओं को पंगु करने में लगी हुई है ।भारतीय जनता पार्टी इसका कड़ा विरोध करती है और सभी उचित फोरम में राज्य सरकार के द्वारा की गई इस मनमानी कार्रवाई का विरोध जताएगी।

    ए सी बी के निदेशक सह ब्यूरो प्रमुख पार्टी कार्यकर्ता के रुप मे कार्य कर मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं : समीर उरांव
    निगरानी द्वारा आज नगर निगम रांची एवम धनबाद नगर निगम कार्यालय मेंहुई छापेमारी पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवम सांसद समीर उरांव ने कहा कि एसीबी निदेशक पार्टी कार्यकर्ता के रूपः में काम कर रहे है,वे मुख्यमंत्री के इशारे पर केवल भाजपा से चुनकर आये मेयर कार्यालय एवम निगम में ही छापेमारी करवा रहे हैं।उन्होंने देवघर केलिये यह आदेश क्यों नही दिया।निदेशक की यह कार्रवाई पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है।श्री उरांव ने कहा कि सरकारें आती जाती रहती हैं,परंतु पदाधिकारियों को राजनीति का मोहरा बनने से बचना चाहिये।

    संवैधानिक संस्थाओं को समाप्त करना चाहती है हेमंत सरकार : प्रदीप वर्मा
    प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप वर्मा ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि धनबाद और रांची निगम कार्यालय में छापेमारी दुर्भावना से ग्रषित है। निगम में अपनी हार से बौखलाए झामुमो सुप्रीमो अनाप शनाप फैसले ले रही है।कानून को ताख पर रखते हुए चुनी हुई संवैधानिक संस्थान को परेशान करने में जुट गई है।यह सरकार संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता को समाप्त करना चाहती है। हेमंत सरकार की नीयत में खोट है।

    दुर्भावनाओं से प्रेरित है एसीबी जांच की कार्रवाई : अनंत ओझा
    हेमंत सरकार दुर्भावनाओं से ग्रषित होकर निर्णय ले रही है,यह बयान भाजपा के प्रदेश महामंत्री विधायक अनंत ओझा ने रांची धनबाद निगम में हुई छापामारी पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कही।
    उन्होंने कहा कि सरकार विकास कार्यो को रोक कर कल्याणकारी योजनाएं बंद कर रही है। यह छापेमारी भाजपा शाषित निगमो में करना सरकार की मंशा को जाहिर करता है। उन्होंने कहा कि भाजपा हेमंत सरकार की मंशा को सफल नही होने देगी।पार्टी सदन से सड़क तक ऐसे कृत्यों का कड़ा विरोध करेगी।

    राज्य सरकार राज्य में दहसत फैलाना चाहती है : दीनदयाल वर्णवाल
    प्रदेश प्रवक्ता दीनदयाल वर्णवाल ने कहा कि यह सरकार प्रदेश में भय एवम दहशत फैलाकर विकास को रोकना चाहती है।यह सरकार वायदों को पूरा करने में अक्षम है इसलिय जनता का ध्यान बांटना चाहती है।एसीबी की कार्रवाई निगमों की स्वायत्तता पर प्रहार है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर : जनता की समस्याओं का निराकरण करना, सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त
    Next Article बिहार: वैशाली में 189 कार्टन विदेशी शराब बरामद

    Related Posts

    झारखंड

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025
    झारखंड

    बाबा बैद्यनाथधाम में मनोज तिवारी ने की पूजा-अर्चना, कांवर यात्रा पूरी कर चढ़ाया गंगाजल

    August 3, 2025
    जमशेदपुर

    मेटल ट्रेडिंग में ऊंचे रिटर्न का प्रलोभन देकर 2.98 करोड़ की ठगी, सीआईडी ने जमशेदपुर से आरोपी को दबोचा

    August 3, 2025
    Latest Posts

    बिहार वोटर लिस्ट विवाद : तेजस्वी यादव पर NDA का हमला, दो EPIC नंबर को लेकर FIR की मांग

    August 3, 2025

    7 अगस्त को राहुल गांधी के आवास पर INDIA गठबंधन की अहम बैठक, कई मुद्दों पर होगी चर्चा

    August 3, 2025

    सड़क हादसे में युवक की मौ’त, परिजनों ने किया सड़क जाम

    August 3, 2025

    श्रावणी मेले में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, अब तक 44 लाख ने किया जलार्पण

    August 3, 2025

    भारत में पहला 5G कैप्टिव नेटवर्क : BSNL और NRL ने मिलाया हाथ

    August 3, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.