Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Jun, 2025 ♦ 8:37 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गुमला : धर्म बदलकर छत्तीसगढ़ की लड़की के साथ यौन शोषण, एफआईआर दर्ज
    झारखंड

    गुमला : धर्म बदलकर छत्तीसगढ़ की लड़की के साथ यौन शोषण, एफआईआर दर्ज

    Team JoharBy Team JoharFebruary 26, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    गुमला। महिला थाना में छत्तीसगढ़ राज्य के जशपुर जिले की रहने वाली एक लड़की ने गुमला के आजाद बस्ती के रहने वाले अजीम अंसारी पर एफआईआर किया है। लड़की ने अजीम उर्फ रेहान उर्फ राजू पर नाम बदल कर यौन शोषण और मारपीट करने का मामला दर्ज कराया है।
    महिला थाना में दिए गए आवेदन में लड़की ने कहा है कि वह जशपुर जिले के लोदाम थाना क्षेत्र की रहने वाली है। वर्ष 2012 में जशपुर मेला में लगाए ज्वेलरी दुकान में उससे बातचीत हुई। वहीं फुसलाकर मोबाइल नंबर उसने मांगी और फिर प्यार करने की बात कह कर बहकाने लगा। लड़की ने आवेदन में कहा है कि उससे बात करते-करते वो भी उसके झांसे में पड़ गई।
    13 अगस्त 2018 को बाइक से वो जशपुर से शादी का झांसा देकर अपने साथ गुमला ले आया। अजीम उसे अपने एक दोस्त के घर रखा फिर किराये के घर में रखने लगा। शादी का झांसा देकर यौन शोषण करता रहा। एक दिन वह अपने घर आजाद बस्ती लेकर गया तब पता चला कि वह मुस्लिम है।
    गुमला के थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर शंकर ठाकुर ने कहा कि लड़का और लड़की में लव अफेयर था। एक दिन पहले लड़के ने मारपीट किया जिसके बाद लड़की ने थाने में आकर लड़के के खिलाफ मारपीट और यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया है। पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि लड़की के आवेदन में कहा गया है कि लड़के ने अपना नाम और धर्म बदलकर झांसे में लेकर उसके साथ यौन शोषण किया है और उसके साथ मारपीट की गई है। फिलहाल लड़की का मेडिकल कराया गया है और आरोपी लड़के की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलॉ यूनिवर्सिटी की छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म मामला : 11 दोषी करार दिया, सजा पर 2 मार्च को
    Next Article देवघर : जनता की समस्याओं का निराकरण करना, सरकार व जिला प्रशासन की प्राथमिकता: उपायुक्त

    Related Posts

    जमशेदपुर

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025
    झारखंड

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    जेलों की सुरक्षा होगी और मजबूत, जैमर और CCTV से होगी निगरानी…

    June 18, 2025

    पाकुड़ में शुरू हुआ तीन दिवसीय पुलिस ड्यूटी मीट, छह जिलों के अधिकारी शामिल

    June 18, 2025

    धनबाद में CBI ने अधिकारी और क्लर्क को रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

    June 18, 2025

    JJMP सब जोनल कमांडर बैजनाथ सिंह ने किया सरेंडर, मुख्यधारा से जुड़ा

    June 18, 2025

    घूसखोर CO चढ़ा ACB के हत्थे, जमीन म्यूटेशन के लिए मांगा था रिश्वत

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.