Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 3:50 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन, अधिकार के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प
    झारखंड

    महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर प्रदर्शन, अधिकार के लिए एकजुट होने का लिया संकल्प

    Team JoharBy Team JoharMarch 11, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सीआईटीयू, मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति और अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति धनबाद के संयुक्त तत्वावधान में धनबाद जिला परिषद मैदान से रैली निकाली जो मुख्य मार्ग हीरापुर पार्क मार्केट होते हुए रणधीर वर्मा चौक पहुंच कर प्रदर्शन व सभा मे तब्दील हो गई. इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं के अधिकारों की रक्षा करें. संयुक्त संघर्ष को आगे बढ़ाएं और कॉपरिट सांप्रदायिक गठजोड़ को हराएं. अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2024 पर महिलाओं के दुश्मन को पहचाने, महिलाओं के अधिकार के लिए एकजुट होकर शिकस्त देने का संकल्प ले.

    कम पैसे में काम करने को मजबूर हैं महिलायें

    वक्ताओं ने आगे कहा कि हमें पिछला एक दशक की भाजपा शासन में देश में कामकाजी महिलाओं के अधिकारों और आजीविका पर बढ़ते हमलों और महिलाओं के खिलाफ बढ़ते भेदभाव और अत्याचार का बहुत कड़वा अनुभव मिला है. कामकाज की स्थिति, नौकरी की सुरक्षा, कार्य स्थल पर सुरक्षा, रोजगार में महिलाओं की घटती भागीदारी और साथ ही बेतन के मामले में महिलाओं के रोजगार की स्थिति दिन प्रतिदिन खराब होते जा रहे हैं. महिला वर्कर जिन्हें कम वेतन मिलता है और श्रमिक के रूप में मान्यता प्राप्त नहीं है, कृषि श्रमिक जिन्हें साल में औसतन 40-80 दिन के लिए काम मिलता है. घरेलू कामगार जो बहुत कम पैसे में काम करने को मजबूर हैं, स्वरोजगार श्रेणी में अवैतनिक पारिवारिक सहायक के रूप में काम करने वाली महिलाएं, कामकाजी महिलाओं में प्रमुख रूप से शामिल हैं. इनमें से अधिकांश महिला श्रमिक, कानूनी मातृत्व लाभ की सुविधाओं से वंचित है. सरकारी मातृत्व लाभ योजना (पीएमएमबीबाई) जा रहा है. संगठित और असंगठित दोनों क्षेत्रों की महिलायें सुविधाओं से वंचित हैं. आंगनबाड़ियों को आंगनबाड़ी सह क्रेच में बदलने की मांग अनसुनी रह गई है, महिलाओं के खिलाफ हिंसा लगातार बढ़ रही है. कार्य स्थल पर यौन उत्पीडन पर भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है, क्योंकि सरकारी क्षेत्र में भी संस्थागत समर्थन और निगरानी तंत्र मौजूद नहीं है.

    मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पारित कर महिलाओं के साथ धोखा किया 

    सरकारी तंत्र के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठानों एवं रूढ़िवादी प्रथाओं का प्रचार प्रसार किया जा रहा है. महिलाओं के बारे न केवल आपत्तिजनक और अपमानजनक टिप्पणियां, (जैसे महिलाओं को पारिवारिक कामकाज, मातृत्व और धार्मिक अनुष्ठानों तक ही सीमित रहना चाहिए”) दी जा रही है, बल्कि बलात्कार के अपराधियों को समर्थन सर्वेक्षण और सम्मानित किया जा रहा है और जेलों से रिहा किया जा रहा है. आरएसएस विचारधारा से निर्देशित और कॉर्पोरेट वित्त पोषित, सत्तारूढ़ दल और सरकार दोनों अपने मार्गदर्शक और प्रायोजकों के हितों की पूर्ति के लिए पूरी प्रक्रिया को प्रोत्साहित कर रहे हैं. कारपोरेट मीडिया, धारावाहिकों और सिनेमा के निर्माता, अंधविश्वास, संस्कृतियों और कट्टरपंथियों को बढ़ावा देने के इस पूरे प्रकरण में सक्रिय भागीदार हैं. मोदी सरकार ने महिला आरक्षण बिल पारित करके हमारे देश की महिलाओं के साथ ऐसा धोखा किया है कि इसे अगले दो दशकों में भी लागू नहीं किया जा सकेगा. समाज की मौजूदा परित्यवक्ता, तलाकशुदा, अकेली असहाय महिला क्यों कि देखभाल करने में असफल होने पर शर्म किए बिना तीन तलाक को लेकर बेशर्मी से प्रचार किया जा रहा है. झूठ और भ्रामक सरकारी प्रचार प्रसार में हजारों करोड़ों रुपए खर्च करके करोड़ों गरीब, बेघर, मूबी और कुपोषित महिलाओं का क्रूर अपमान किया जा रहा है.

    डीसी को सौंपा 12 सूत्री मांग पत्र

    इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तुरंत बाद लोकसभा चुनावों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. इसलिए यह सामान्य रूप से सभी महिलाओं और विशेष रूप से कामकाजी महिलाओं द्वारा, उन सभी से निम्नलिखित मांगों को जोर-शोर से उठाने का सही समय है, जो वोट मांगने के लिए आएंगे. इस अवसर पर नया जिला समाहरणालय जाकर डीसी को 12 सूत्री मांग पत्र दिया. वक्ताओं में सीटू जिला महामंत्री राम कृष्णा पासवान, एडवा राज्य नेत्री माया लायक तथा मजदूर कर्मचारी समन्वय समिति जिला कार्यकारी अध्यक्ष हेमन्त मिश्रा के अलावा बोटू जिला अध्यक्ष आमन्द‌मय पाल, सीटू राज्य सचिव भारत भूषण, एडवा जिला नेत्री रीला पासवान, सीटू जिला उपाध्यक्ष हरि पप्पु,  सौर जिला नेत्री शंकरी देव. सचिव लीलामय गोस्वामी, BCKU आध्यक्ष आदि उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, SBI की नहीं मानी दलील, कहा-‘कल तक ही दें पूरा डेटा’

    अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर धनबाद न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदो देसी कट्टा के साथ अपराधी गिरफ्तार, एक फरार
    Next Article ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों की खैर नहीं, दिल्ली में अब AI कैमरे से होगी निगरानी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025
    जमशेदपुर

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025
    Latest Posts

    बिल्डर कृष्ण गोपालका से प्रिंस खान ने मांगी 10 करोड़ की रंगदारी, नहीं देने पर जान मा’रने की मिली धमकी

    September 17, 2025

    जमशेदपुर के कपाली नाला पर पुल निर्माण का शिलान्यास, सरयू राय बोले: मिलेगा लोगों को लाभ…

    September 16, 2025

    वर्धमान ज्वेलरी शॉप लूट के आरोपी हुए गिरफ्तार, पुलिस ने कार भी किया बरामद…

    September 16, 2025

    सूर्या हांसदा प्रकरण पर भाजपा की बयानबाज़ी भ्रामक और सस्ती राजनीति : विनोद पांडेय

    September 16, 2025

    दस गुना प्रॉफिट का लालच देकर ठगे थे 23 लाख, झारखंड CID ने नागपुर से दबोचे दो साइबर अपराधी

    September 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.