Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»7 को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ करेगा ऊर्जा निगम मुख्यालय का घेराव
    झारखंड

    7 को झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ करेगा ऊर्जा निगम मुख्यालय का घेराव

    Team JoharBy Team JoharMarch 4, 2024Updated:March 4, 2024No Comments4 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ की ओर से आगामी 07 मार्च 2024 को अपनी पाँच सूत्री मांग को लेकर ऊर्जा निगम मुख्यालय धुर्वा के समक्ष घेराव व प्रदर्शन किया जाएगा. उक्त आशय की जानकारी देते हुए झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ के केन्द्रीय अध्यक्ष अजय राय ने बताया कि ऊर्जा निगम के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक के नाम अपनी मांगो से संबंधित ज्ञापन निगम मुख्यालय को दिया गया है.

    ज्ञापन में कहा गया है कि प्रसंग- उमा देवी बनाम कर्नाटक सरकार तथा नरेंद्र तिवारी एवं अन्य बनाम झारखंड सरकार के आदेशानुसार दैनिक वेतन भोगी कर्मी को भी नियमित करने के संदर्भ निदेशक मंडल की 64वीं बैठक में दिनांक 6.2.2024 को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के कुल 70 एवं ऊर्जा संचरण निगम लिमिटेड के 10 कर्मियों को कर्नाटक राज्य बनाम उमा देवी तथा नरेंद्र कुमार तिवारी एवं अन्य बनाम झारखंड सरकार के आदेश अनुसार नियमितीकरण के प्रस्ताव पर अंतिम रूप से अनुमोदन प्रदान कर दिया गया है.

    वर्ष 2007 से यह कर्मचारी आशातीत थे. संघ इसके लिए बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता है. परंतु, उपरोक्त विषय एवं प्रसंग के आलोक में कहीं ना कहीं इस अनुमोदन पर दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के साथ नाइंसाफी हुई है जहां आज कुल मिलाकर पूरे राज्य में लगभग 7000 दैनिक वेतन भोगी कार्यरत हैं.ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड एवं तीनों अनुषंगी कंपनियों में कार्य कुशलता दिखा रहे हैं जिसका परिणाम है कि विगत 6 माह में निगम की वित्तीय व्यवस्था का आंकड़ा भी पहले से काफी ऊपर आ चुका है.

    यह वही कर्मचारी हैं जो लाइन मेंटेनेंस, 220/132KV,132/33 KV संचरण,  33/11KV वितरण में फील्ड की बिजली व्यवस्था, बिजली चोरों के ऊपर प्राथमिकी से लेकर अन्य सभी विभागीय कार्यों में सरकारी कर्मचारियों के साथ कदम से कदम मिलाकर बराबर ही कार्य करते हैं, जबकि तनख्वाह उससे आधी ही मिल पा रही हैं परंतु ऊफ तक नहीं करते हैं.

    निगम एवं तीनों अनुषंगी कंपनियों की लगभग 80% व्यवस्था इन्हीं के कंधों पर टिकी हुई है फिर भी महाशय उस नियमितीकरण की सूची में एक भी दैनिक वेतन भोगी कर्मी का नाम नहीं है, आखिर ऐसा क्यों हुआ. श्रीमान जबकि शुरू से आंकड़ा देखा जाए तो कई मानव दिवसकर्मी 20 और 25 वर्षों से लगातार कार्यरत हैं.

    आपके विभाग में वर्ष 2014 में बनी कमिटी द्वारा संपूर्ण राज्य के दैनिक  वेतन भोगीकर्मी की  गणना वाली फाईल उनके जॉइनिंग तिथि तथा पद के साथ प्रमाण स्वरूप आज भी विभाग में मौजूद है. आखिर यह मान्यवर आपका कैसा न्याय है?

    श्रमिक संघ की मांगें :

    (1) मान्यवर वर्ष 2014 के सर्वे में कार्यरत  दैनिक वेतन भोगी कर्मी जो वर्तमान में भी कार्यरत ही है को कर्नाटक तथा झारखंड हाईकोर्ट के जजमेंट के आधार पर 10 वर्ष वालों की सूची में शामिल  करते हुए सीधा  नियमित करने की कृपा किया जाए.

    (2) मान्यवर समान काम का समान वेतन दिया जाए क्योंकि यह कर्मचारी भी सरकारी कर्मचारियों के बराबर ही कार्य करते हैं.

    (3) मान्यवर झारखंड सरकार द्वारा लागू पारा टीचर के तर्ज पर 60 वर्षों तक के लिए ऊर्जा विकास निगम एवं अनुषंगी कंपनियों में भी में भी उम्र सीमा निर्धारित कर दी जाए ताकि कर्मचारी भयमुक्त होकर जिम्मेवारी के साथ निगम हित में कार्य कर सकें.

    (4) मान्यवर वर्ष 2017 के बाद एजेंसी व्यवस्था की शुरुआत हुई जिसमें कर्मचारियों की हालत पहले से भी बद से बदतर होती चली गई यथाशीघ्र एजेंसी व्यवस्था समाप्त कर पूर्व की मानव दिवस व्यवस्था लागू की जाए.

    (5) मान्यवर निगम एवं तीनों अनुषंगी कंपनियां एक स्वायत्त संस्था है जो निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र हैं जिस प्रकार से प्रबंधक,कनीय प्रबंधक तथा लेखा विभाग के लिए आंतरिक बहाली निकाली गई है इसी प्रकार तृतीय एवं चतुर्थ वर्गीय पद के लिए भी आंतरिक बहाली निकलते हुए पूर्व से कार्यरत  कुशल और अकुशल अंतिम कर्मियों तक को बहाल किया जाए,तभी जाकर ही बाहर के किसी भी अन्य को बहाल किया जाए. जिससे निगम हित में ट्रेनिंग करने के खर्च की भी बचत हो क्योंकि सब अपने आप में कार्य दक्ष एवं कुशाग्र है.

    उपरोक्त मामलों को लेकर झारखंड ऊर्जा विकास श्रमिक संघ दिनांक 7/3/2024 दिन गुरुवार को झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड मुख्यालय धुर्वा के समक्ष राज्य स्तरीय विरोध प्रदर्शन करेगा और मांगे नहीं मानी गई तो हम कर्मचारियों के साथ मरता क्या ना करता की स्थिति है क्योंकि हम दैनिक वेतनभोगी 20-25 वर्षों से घुट घुट कर मर रहे हैं आगे किसी भी स्थिति के लिए जिम्मेवार प्रबंधन होगा.

     

    Ajay Rai Energy Corporation Headquarters jharkhand johar live news Labor Union ranchi अजय राय ऊर्जा निगम जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड मुख्यालय रांची श्रमिक संघ
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकानपुर के वैभव गुप्ता बने इंडियन आइडल 14 के विनर
    Next Article सुप्रीम कोर्ट से AAP को बड़ा झटका, 15 जून तक खाली करना होगा दफ्तर

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    क्राइम

    झारखंड: रांची में ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक महीने में 1.20 लाख चालान, 7.80 करोड़ रुपये का जुर्माना

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.