Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»उमेश पाल मर्डर केस : अतीक अहमद के बेटे उमर और अली भी आरोपी, कोर्ट में पेशी जल्द
    क्राइम

    उमेश पाल मर्डर केस : अतीक अहमद के बेटे उमर और अली भी आरोपी, कोर्ट में पेशी जल्द

    Team JoharBy Team JoharMarch 3, 2024Updated:March 3, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 24 फरवरी 2023 को हुए वकील उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस का अतीक अहमद के परिवार पर लगातार शिकंजा कस रहा है. इस मामले में शूटरों का नेतृत्व करने वाले असद अहमद का पहले ही एनकाउंटर हो चुका है. वहीं, उमेश पाल हत्याकांड की आरोपी अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार चल रही है. उस पर इनाम भी घोषित है. उमेश पाल हत्याकांड के बाद जांच के दौरान माफिया अतीक अहमद और उसके भाई दानिश अजीम उर्फ अशरफ की हत्या हो चुकी है. अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन और अशरफ की पत्नी जैनब फातिमा इस मामले में साजिशकर्ता हैं, दोनों फरार है.

    इसी मामले में माफिया अतीक अहमद के बेटे अली और उमर को धूमनगंज पुलिस ने आरोपी बनाया है. दोनों को कोर्ट में पेश किए जाने की तैयारी है. अतीक अहमद की तरह उसके बेटों को भी जेल से बाहर निकलने पर डर लग रहा है. खौफ का आलम यह है कि उसके साथ कोई अनहोनी न हो जाए, इसलिए सुरक्षा कड़ी किए जाने की गुहार लगाई जा रही है. उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के दो बेटे आरोपित बनाए जा चुके हैं. दो अन्य छोटे बेटों की संलिपिटता की भी जांच चल रही है.

    अतीक अहमद का बड़ा बेटा उमर अहमद देवरिया जेल कांड में आरोपी है. इस समय वह लखनऊ जेल में बंद है. वहीं अतीक का दूसरा बेटा अली अहमद रंगदारी समेत अन्य मामलों में नैनी जेल में बंद है. तीसरा बेटा असद अहमद उमेश पाल हत्याकांड में फरारी के दौरान एनकाउंटर मारा जा चुका है. अतीक के बचे दोनों नाबालिक बेटे अपनी बुआ के पास हैं.

    अली अहमद का नैनी जेल में और उमर का लखनऊ जेल में बी- वारंट तामील करा दिया गया है. अब दोनों भाइयों की एससी-एसटी कोर्ट में पेशी होनी है. इसके बाद उमेश पाल हत्याकांड में आरोपित दोनों भाइयों के खिलाफ पुलिस की ओर से चार्जशीट दाखिल किया जाएगा. पुलिस का कहना है कि उमेश पाल हत्याकांड में अतीक के बेटों ने साजिश में बड़ी भूमिका निभाई थी. अतीक के सबसे छोटे दोनों बेटों पर आरोप है कि उन्होंने आईफोन की आईडी बनाई. शूटरों को आईफोन मुहैया कराने के दौरान कोड बना कर दिया था. लखनऊ जेल में बंद उमर अपने भाई असद की मदद से बिल्डरों को कॉल करके रंगदारी वसूल रहा था. वहीं, नैनी जेल में बंद अली से उमेश हत्याकांड के शूटर संपर्क में थे.

    सद्दाम को रिमांड पर लेने की तैयारी

    अशरफ के साले सद्दाम का पुलिस ने रिमांड बनवाया है. उसके खिलाफ वक्फ की जमीन हड़पने के मामले में सात अन्य के साथ केस दर्ज किया गया है. जेल में बंद सद्दाम के खिलाफ पिछले दिनों बी- वारंट तामील कराया गया था. माफिया अतीक और अशरफ के गुर्गों ने पुरामुफ्ती इलाके में सुन्नी वक्फ बोर्ड की 50 करोड़ की जमीन हड़प ली थी. इस केस में 7 लोग आरोपित बनाए गए, लेकिन किसी को पकड़ने में सफलता नहीं मिली. अशरफ का एक साला सद्दाम पहले से जेल में बंद है. पुरामुफ्ती पुलिस ने जेल में उसकी उसका बी- वारंट तामील कराया था. अब उसके खिलाफ चार्जशीट दाखिल होगा. पिछले दिनों सद्दाम समेत अन्य के खिलाफ गैंगस्टर का केस दर्ज किया गया है.

    Atiq Ahmed Country encounter johar live news Prayagraj Umesh Pal अतीक अहमद उमेश पाल एनकाउंटर जोहार लाइव न्यूज़ देश प्रयागराज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनता दल यूनाइटेड का मिलन समारोह, कई लोगों ने ली पार्टी की सदस्यता
    Next Article 6 मार्च को बिना ट्रैक्टर ट्रॉली दिल्ली कूच करेंगे किसान, 10 मार्च को रेल रोको आंदोलन  

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.