Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन, हजारीबाग ने जीता पहला मुकाबला
    खेल-सिनेमा

    तीन दिवसीय राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आयोजन, हजारीबाग ने जीता पहला मुकाबला

    Team JoharBy Team JoharMarch 1, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: शुक्रवार को गांधी मैदान में तीन दिवसीय 17वां राज्य स्तरीय कब्बडी प्रतियोगिता का आगाज हुआ. इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल उपस्थित हुए. वीरेंद्र मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि खेल की भावना से खेलें. खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी भी हार जाते हैं. पर इससे निराश नहीं होना है. हार की चिंता नहीं करते हुए खेल में प्रतिस्पर्धा करना है. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत प्रतिस्पर्धा नहीं करें, तभी खेल में निखार आएगा. इस मैदान में खेलनेवाले खिलाड़ी राष्ट्रीय ही नहीं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन करेंगे. जहां भी सहयोग की जरूरत रहेगा मैं तैयार हूं. उन्होंने सभी से खेल का आनंद लेने की अपील की.

    इस प्रतियोगिता का पहला मैच हजारीबाग और पलामू टीम के बीच खेला गया. दोनों ही टीम के खिलाड़ियों ने उम्दा खेल का प्रदर्शन किया. हजारीबाग के खिलाड़ियों की चतुराई के आगे पलामू के लड़कों की एक नहीं चली. पहले हाफ में हजारीबाग के खिलाड़ियों ने बढ़त व दबदबा बनाया और उसे अंत तक जारी रखा. अंतिम में हजारीबाग की टीम ने 46:28 के मुकाबले से पलामू को पराजित कर दिया. इसके साथ ही हजारीबाग की टीम अगले राउंड में प्रवेश कर गई. दूसरा मैच धनबाद और पूर्वी सिंहभूम के बीच खेला गया. इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल, कब्बडी एसोसिएशन झारखंड के अध्यक्ष राजीव रंजन मिश्रा, महासचिव सुशील कुमार सिंह आदि ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया.

    इस प्रतियोगिता का आयोजन कब्बडी एसोसिएशन झारखंड के तत्वावधान में जिला कब्बडी संघ, जामताड़ा के सहयोग से हो रहा है. इसमें कुल 19 टामों ने भाग लिया है. इस प्रतियोगिता में दुमका, रामगढ़, सिमडेगा और गुमला की टीम नहीं पहुंची. इस मौके पर जिला सचिव अरविंद ओझा, उद्घोषक डीडी भंडारी, रोहित कुमार समेत सैकड़ों की संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित थे.

    ये भी पढ़ें: 292 करोड़ की लागत से बनी सीएचपी का पीएम मोदी ने किया उद्घाटन, 7.5 मिलियन टन प्रति वर्ष है लोडिंग क्षमता

    आज की खबर कब्बडी एसोसिएशन झारखंड कब्बडी प्रतियोगिता करंट न्यूज गांधी मैदान गुमला जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर दुमका न्यूज हेडलाइन पलामू भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल मुख्य समाचार राज्य स्तरीय रामगढ़ लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सिमडेगा स्थानीय खबर हजारीबाग
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleडॉ विमल कुमार बने रामगढ़ के नए पुलिस अधीक्षक, जिले के 14वें एसपी के रूप में दिया योगदान
    Next Article चैनपुर: बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः राज्य के 1.91 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, वेतन को लेकर नया निर्देश जारी

    July 30, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026

    झारखंड: मलेरिया के 16,728 केस, 76 फीसदी मामले सिर्फ दो जिलों में

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.