Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Jun, 2025 ♦ 2:23 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»बाबूलाल की घर वापसी, अमित शाह ने माला पहनाकर किया स्वागत
    जोहार ब्रेकिंग

    बाबूलाल की घर वापसी, अमित शाह ने माला पहनाकर किया स्वागत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2020Updated:February 17, 2020No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। झारखंड के प्र्रथम मुख्यमंत्री और झाविमो सुप्रीमो बाबुलाल मरांडी सोमवार को भाजपा में शामिल हो गये। राजधानी के प्रभात तारा मैदान में भव्य समारोह में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फूलों की माला पहनाकर बाबूलाल मरांडी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, सांसद अन्नपूर्णा देवी, लक्ष्मण गिलुवा, सांसद पीएन सिंह समेत झारखंड भाजपा के सभी बड़े नेता मंच पर मौजूद रहे।
    इस विलय को लेकर झारखंड विकास मोर्चा के कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हैं। रांची के प्रभात तारा मैदान में इस भव्य समारोह के लिए हजारों कार्यकर्ता मौजूद हैं। यहां सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। पूरी चेकिंग के बाद ही कार्यकताओं को सभा स्थल तक पहुंचने दिया जा रहा है।
    बाबूलाल मरांडी झारखंड के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में आने के बाद उन्हें किसी बड़े पद की जिम्मेदारी दी जाएगी। 14 साल के बाद बाबूलाल मरांडी अपने घर में यानि भाजपा में वापसी कर रहे हैं। राज्य गठन के बाद भाजपा के नेतृत्व में बनी सरकार में झारखंड के प्रथम मुख्यमंत्री का तमगा पाने वाले बाबूलाल 2006 में कुछ मतभेदों को लेकर भाजपा से अलग हो गए थे। इसके बाद उन्होंने झारखंड विकास मोर्चा के नाम से अलग पार्टी बना ली। हालांकि भाजपा से अलग होने के बाद बाबूलाल की राजनीति झारखंड में उतना रंग नहीं लाई, जितने कद्दावर वे माने जाते हैं। शायद इसीलिए उन्होंने दैनिक जागरण से एक साक्षात्कार में कहा कि भाजपा से बाहर रहना उनके लिए राजनीतिक तपस्या है।

    हमारा लक्ष्य चुनाव जीतना या हारना नहीं

    अमित शाह ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव हम हार गये लेकिन हमारा लक्ष्य चुनाव जीतना या हारना नहीं है, बल्कि हमारा लक्ष्य है कि प्रदेश-देश को आगे बढ़ाना है। मां भारती को सर्वोच्च स्थान पर बैठाना है। 2014 के बाद यहां हमें जनादेश मिला। तत्कालीन मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में कई कार्य किये गये। इस दौरान केंद्र और राज्य की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया। गांव के अंदर बिजली, शौचालय पहुंचाया गया। मोदी और रघुवर दास ने पिछले पांच वर्षों में यहां बेहतर काम किया। पिछड़ों, दलितों, वंचितों और गरीबों तक हमारी योजनाएं पहुंची। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दूसरी पारी शुरू की है। 2024 तक हर घर में शुद्ध पेयजल पहुंचायेंगे। 

    आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी

    उन्होंने कहा कि बीते विधानसभा चुनाव में झारखंड की जनता ने हमें जो जनादेश दिया, हम उसका सम्मान करते हैं। हम सत्ता में रहकर जितना काम किये, उतना ही विपक्ष में रहकर सरकार का कान खींचने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार आदिवासियों के विकास के लिए जो भी योजनाएं लायेगी, हम उसका स्वागत करेंगे लेकिन आतंकवाद के खिलाफ हमारी लड़ाई जारी रहेगी। रघुवर सरकार ने किसानों के लिए मुख्यमंत्री कृषि आशीर्वाद योजना शुरू की। इसके तहत किसानों को प्रति एकड़ पांच हजार रूपये मिल रहे थे। आयुष्मान भारत योजना के तहत लोग पांच लाख रूपये तक का मुफ्त इलाज करा रहे हैं। हर घर में बिजली पहुंची है।

    रघुवर सरकार की योजनाओं को आगे बढ़ाये हेमंत सरकार 

    उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकारों ने राम मंदिर, अनुच्छेद 370, 35ए पर ध्यान नहीं दिया। वर्षों से इसे लटकाये रखा। लेकिन केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार ने इस मामले को सुलझाया। राम मंदिर बनाना है। प्रधानमंत्री ने राम मंदिर ट्रस्ट बना दिया। कुछ ही समय में अयोध्या में आसमान छूने वाला राम मंदिर हम देख सकेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से अनुच्छे 370 हटाया गया। जनता ने हमें 303 सीटें लोकसभा चुनाव में दी। पांच अगस्त 2019 को 370 और 35ए हटाया गया। हमने कश्मीर को भारत को अभिन्न अंग बनाया। हर प्रकार की समस्या को मोदी ने सुलझाया। शाह ने कहा कि झारखंड में नई सरकार बनी है। रघुवर सरकार ने जिन योजनाओं को चलाया था, सरकार उसे आगे बढ़ाये। हम उनके साथ खड़े रहेंगे।

    ऐसी नृशंस और निर्मम हत्या नहीं देखी 

    उन्होंने कहा कि पश्चिमी सिंहभूम जिले में सात लोगों के नरसंहार मामले में सांसदों ने रिपोर्ट सौंपी है। ऐसी नृशंस और निर्मम हत्या हमने कभी नहीं देखी। परिवार के सामने ही लोगों को मार दिया गया। सरकार इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। अगर ऐसे रहा तो भाजपा सड़क से लेकर सदन और संसद में संघर्ष करेगी।

    इस अवसर पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम प्रकाश माथुर, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, केंद्रीय जनजातीय मामले के मंत्री अर्जुन मुंडा, सांसद वीडी राम, संजय सेठ, अन्नपूर्णा देवी, पीएन सिंह, विधायक नवीन जयसवाल, बिरंची नारायण, सुदर्शन भगत आदि मौजूद थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहाराष्ट्र: यात्रियों से भरी पिकअप वैन पुल से गिरी, आठ लोगों की मौत, 18 घायल
    Next Article केन्द्र सरकार धारा 370 और सीएए का निदान संवैधानिक तरीके से कर रही: रविशंकर

    Related Posts

    झारखंड

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025
    झारखंड

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025
    झारखंड

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025
    Latest Posts

    IAS ओम प्रकाश गुप्ता बने हुसैनाबाद के नए SDO

    June 18, 2025

    झाप्रसे के दो अधिकारी इधर से उधर, कौन-कौन… जानें

    June 18, 2025

    नौकरी और फ्लैट दिलाने के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाली महिला हुई गिरफ्तार

    June 18, 2025

    BREAKING : झारखंड में बड़े पैमाने पर IAS अधिकारियों का तबादला… देखें लिस्ट

    June 18, 2025

    IPL से हटाई गई टीम को देने होंगे 538 करोड़, BCCI को मिला बड़ा झटका…

    June 18, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.