Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»1993 सीरियल बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी अब्दुल करीम टुंडा बरी, टाडा कोर्ट ने सुनाया फैसला
    क्राइम

    1993 सीरियल बम ब्लास्ट का मुख्य आरोपी अब्दुल करीम टुंडा बरी, टाडा कोर्ट ने सुनाया फैसला

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2024Updated:February 29, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अजमेर :  1993 के सीरियल बम ब्लास्ट के मामले में आज बड़ा फैसला आया है. मिली जानकारी के मुताबिक 1993 में 5 शहरों में हुए सीरियल बम ब्लास्ट केस में आरोपी सैयद अब्दुल करीम टुंडा को अजमेर की टाडा कोर्ट ने गुरुवार को बरी कर दिया. जबकि, दो आतंकवादियों इरफान और हमीदुद्दीन को कोर्ट ने दोषी करार दिया है. बता दें कि यह मामला वर्ष 2014 से विचाराधीन था. इस मामले में टुंडा सहित करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था. अजमेर की टाडा कोर्ट ने 29 फरवरी दिन गुरुवार को कुख्यात आरोपी सैयद अब्दुल करीम टुंडा को 1993 के सीरियल बम ब्लास्ट मामले में बरी कर दिया. टुंडा के खिलाफ शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन में हुए बम धमाके का मामला 2014 से विचाराधीन था.

    क्या थी घटना

    यह घटना 6 दिसंबर 1993 को राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन में हुई थी. आतंकियों ने ट्रेन में सीरियल बम ब्लास्ट किया था. इस घटना को बाबरी मस्जिद विध्वंस की पहली बरसी का बदला करार दिया. इस केस में 17 आरोपी पकड़ में आए. इनमें से 3 (टुंडा, हमीदुद्दीन, इरफान अहमद) पर गुरुवार को फैसला सुनाया गया. बता दें कि हमीदुद्दीन को 10 जनवरी 2010, इरफान अहमद को 2010 के बाद और टुंडा को 10 जनवरी 2014 को नेपाल बॉर्डर से गिरफतार किया गया था.

    बाबरी मस्जिद विध्वंस की पहली बरसी पर ट्रेन में हुए सीरियल बम ब्लास्ट के इस मामले में सभी जांच एजेंसियों ने जांच की. सीबीआई के जांच अधिकारी ने डॉ. मोहम्मद जलीस अंसारी सहित करीब 17 आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोप पत्र पेश किया था. इस मामले में सुनवाई के दौरान आरोपी अंसारी का साथी इमरान अंतरिम जमानत पर रिहा हुआ और फिर फरार हो गया. इमरान की फरारी के बाद उसे छोड़ शेष के खिलाफ अलग से सुनवाई हुई. वहीं वारदात में आरोपी सैयद अब्दुल करीम उर्फ टुंडा और हमीदुद्दीन उर्फ हमीद पर मामला दर्ज हुआ और उसके बाद वो भी फरार हो गया.

    दस साल पहले गिरफ्तार हुआ था अब्दुल करीम टुंडा

    अब्दुल करीम टुंडा सहित तीन के खिलाफ अजमेर की टाडा कोर्ट में फैसला सुनाया गया है. इस मामले में आरोपी हमीद उर्फ हमीमुद्दीन 10 जनवरी 2010 को गिरफ्तार हुआ था और सीबीआई ने उस समय चार्जशीट पेश कर दी थी. आरोपी इरफान अहमद को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ भी सीबीआई ने पूरक चार्जशीट पेश की थी. मुख्य आरोपी यूपी के आजमगढ़ निवासी अब्दुल करीम टुंडा को दस साल पहले 10 जनवरी 2014 को गिरफ्तार किया गया. सीबीआई को कोर्ट में उसके खिलाफ पूरक चार्जशीट पेश करनी थी, लेकिन दस साल तक बगैर चार्जशीट के ही अब्दुल करीम टुंडा के खिलाफ टाडा कोर्ट में केस चला.

    Abdul Karim Tunda Ajmer Bari Blast Bomb Blast Country Dhamaka Jaipur johar live news Rajasthan Serial Bomb Blast TADA Court अजमेर अब्दुल करीम टुंडा जयपुर जोहार लाइव न्यूज़ टाडा कोर्ट देश धमाका धमाके बम ब्लास्ट बरी ब्लास्ट राजस्थान सीरीयल बम ब्लास्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआठ परिवार बैठा धरने पर, विधायक ढुल्लू महतो पर जमीन हड़पने का आरोप
    Next Article ममता सरकार का फैसला, शाहजहां शेख मामले की जांच करेगी CID

    Related Posts

    झारखंड

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026
    क्राइम

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-3: JPSC अध्यक्ष के साथ सदस्य अजीता भट्टाचार्य, जमाल अहमद, अनीमा हांसदा और पतंजलि कोचिंग ने पैसे लेकर पास कराए कैंडीडेट, प्रति कैंडीडेट 60-70 लाख वसूले

    August 11, 2026
    झारखंड

    झारखंड : विधानसभा के बाहर तिवारी महतो का विरोध प्रदर्शन, धरने पर लेटे विधायक

    August 11, 2026
    Latest Posts

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: लाइसेंस नहीं दिखाना मुआवजा घटाने का आधार नहीं, सड़क हादसे में पीड़ित को अब 3.12 लाख रुपये मिलेंगे

    August 11, 2026

    झारखंड: दस लाख के इनामी जोनल कमांडर सालुका कायम समेत 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

    August 11, 2026

    JPSC आंदोलन: भाजपा पर भटकाने की सियासत का आरोप, महासभा ने हेमंत से पूछा- 10 दिन बाद क्यों हुई बात?

    August 11, 2026

    झारखंड : JPSC-JSSC मुद्दे पर BJP का बंद, सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

    August 11, 2026

    झारखंड : विधानसभा में मजबूती से उठाएंगे छात्रों की आवाज – बाबूलाल मरांडी

    August 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.