Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»झारखंड के आदिवासी हैं मिट्टी की आत्मा, खनन के दौरान रखें उनका ख्याल : द्रौपदी मुर्मू
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के आदिवासी हैं मिट्टी की आत्मा, खनन के दौरान रखें उनका ख्याल : द्रौपदी मुर्मू

    Team JoharBy Team JoharFebruary 14, 2020No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    धनबाद। केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान (सिंफर) में खनन क्षेत्र में प्रगतियां (एआईएम-2020) विषय पर आयोजित दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन के उद्घाटन समारोह को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि झारखंड के आदिवासी “मिट्टी की आत्मा” है। खनन करने के दौरान इनका ख्याल रखें। खनन से वे प्रभावित ना हो। इस बात को अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए। उन्हें भी विकास से जोड़ना चाहिए।

    उन्होंने कहा कि खनन मामले में आदिवासियो के समक्ष विस्थापन की भी समस्याएं आ रही है। उनके पुर्नवास की भी व्यवस्था हो इसके लिए माइनिंग के साथ साथ खनन कंपनियों को इसपर ध्यान देने की आवश्यकता है।

    राज्यपाल ने कहा कि झारखंड में प्रचुर मात्रा में खनिज संपदा है। यहां के अधिकतर लोग खनन पर निर्भर करते हैं। खनन से पर्यावरण को क्षति न पहुंचे इसका विशेष रुप से ध्यान देना है। माइनिंग के क्षेत्र में एडवांस टेक्नोलॉजी को लेकर यह राष्ट्रीय सम्मेलन कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होगा। इससे भारत को खनन क्षेत्रों में उत्कृष्ट परिणाम मिलेगा।

    राज्यपाल ने कहा कि अपने 4 साल के कार्यकाल में बहुत से विस्थापितों ने अपनी समस्याएं मेरे समक्ष रखी। सही मायने में विस्थापितों को पुर्नवास का लाभ नही मिल पाया है। इस सम्मेलन में इस अहम मुद्दे पर भी विचार किया जाना चाहिए।

    समारोह को संबोधित करते हुए विशिष्ट अतिथि लक्ष्मण सिंह शेखावत निदेशक (ऑपरेशन) हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड ने कहा कि पूरे विश्व अर्थव्यवस्था धीमी गति से चल रही है। पूरे विश्व के उद्योग विशेष चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। फिर भी हमारे देश ने जीडीपी में 2 से 3% का योगदान दिया है। वही खनन ने जीडीपी में 6 से 7% का योगदान दिया है।

    श्री शेखावत ने कहा कि अंडरग्राउंड माइनिंग में वेंटिलेशन बहुत बड़ी चुनौती है। लेकिन कौशल और कुशलता के बल पर इसे और बेहतर करने की संभावना है।

    उन्होंने आगे कहा हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड जिंक और लेड के अलावे चांदी का भी उत्पादन करती है। प्रतिवर्ष 700 टन चांदी का उत्पादन कर रही है। आने वाले समय मे 1000 टन का उत्पादन करने का लक्ष्य है।

    इस अवसर पर सिंफर के निदेशक डॉ पी के सिंह ने कहा कि इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स धनबाद चैप्टर के सहयोग से सिंफर ने इस दो दिवसीय सम्मेलन का आयोजन किया है। उन्होंने कहा खनन के क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगतियों के बारे में जानने और विचारों का विनिमय करने और खनन के मुख्य मुद्दों को सम्बोधित करने के लिए सभी हितकारकों को आपस में बातचीत और विचार विमर्श करने हेतु एक प्रभावी मंच प्रदान करना कार्यक्रम का उद्देश्य है।

    समारोह में राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू, सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा, उपायुक्त अमित कुमार, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल, उप विकास आयुक्त बाल किशुन मुंडा, ग्रामीण एसपी अमित रेणु, भारत कोकिंग कोल लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक पी.एम. प्रसाद, डॉ प्रभात कुमार मंडल, संजय काले, सत्येंद्र कुमार सिंह, सिंफर के पूर्व निदेशक, वैज्ञानिक सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री हेमन्त ने सुनी फरियादियों की पीड़ा, बोले- जनहित की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना प्राथमिकता
    Next Article बिहार में नक्सल प्रभावित इलाके में सीआरपीएफ महिलाओं को बना रहा आत्मनिर्भर

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    महिलाएं अपना कारोबार शुरू करना चाहती हैं तो जरूर पढ़ें, WEP से मिलेंगे ये मौके

    August 16, 2026
    Latest Posts

    छात्रों के कंधे पर बंदूक रखकर सियासत कर रही भाजपा, झारखंड की खनिज संपदा पर नजर बर्दाश्त नहीं: विनोद पांडेय

    August 16, 2026

    JPSC-JSSC आंदोलन: दो दौर की बातचीत बेनतीजा, अब 17 अगस्त को फिर वार्ता

    August 16, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी घोटाला में उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता का खुलासा, ओएमआर शीट और लिखित परीक्षा में हुई हेरा फेरी में जेपीएससी अध्यक्ष भी थे शामिल

    August 16, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC आंदोलन में चार और छात्र भूख हड़ताल पर

    August 16, 2026

    खान खनिज बिल: 70 हजार करोड़ से ज्यादा का सवाल? झारखंड, ओडिशा समेत राज्यों के खनिज राजस्व पर संकट?

    August 16, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.