Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»BJP में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय, बसपा से आज ही दिया था इस्तीफा
    ट्रेंडिंग

    BJP में शामिल हुए सांसद रितेश पांडेय, बसपा से आज ही दिया था इस्तीफा

    Team JoharBy Team JoharFebruary 25, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    अंबेडकर नगर : जिला से सांसद रितेश पांडेय बसपा पार्टी से इस्तीफा देने के बाद रविवार को भाजपा में शामिल हो गए. उनके पार्टी छोड़ने की बात काफी समय से सुर्खियों में थी. आज इस्तीफा देने के बाद वह भाजपा में आज ही शामिल हो गए. डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और अन्य बीजेपी नेताओं की मौजूदगी में सांसद रितेश पांडे ने आज भाजपा की सदस्यता ली.

    भाजपा में शामिल होने के बाद सांसद रितेश पांडे ने कहा कि मैं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को देखते हुए विकसित भारत की कल्पना में अपना सहयोग देने के लिए इस बड़े मिशन के लिए भाजपा के साथ जुड़ कर काम करने के लिए आगे आया हूं. मेरे क्षेत्र में ही हम देखते हैं कि पूर्वांचल एक्सप्रेसवे, गोरखपुर लिंक एक्सप्रेसवे, दो-दो औद्योगिक कॉरिडोर और 40 हजार से ज्यादा आवास की उपलब्ध कराना दिखाता है कि ये हमारे क्षेत्र को विकसित भारत की ओर बढ़ाने के लिए हो रहा है.

    बता दें कि कई दिनों से चली आ रही अटकलों के बीच बसपा सांसद रितेश पांडेय ने रविवार को पार्टी छोड़ दी. रितेश पांडेय ने मायावती को पत्र लिखकर अपना इस्तीफा दिया. उन्होंने आरोप लगाया था कि लंबे समय से न तो उन्हें पार्टी की बैठकों में बुलाया जा रहा था और न ही उनसे किसी तरह का संवाद किया जा रहा था. इतना ही नहीं, पार्टी के पदाधिकारियों से मिलने के अनगिनत प्रयासों में भी उन्हें कामयाबी नहीं मिल रही थी.

    पत्र में पांडेय ने लिखा कि ऐसा लगता है कि पार्टी को मेरी सेवाओं की कोई जरूरत नहीं है. ऐसे में इस्तीफा देने के अलावा मेरे पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने मार्गदर्शन और राजनीति में मौके देने के लिए मायावती को आभार भी व्यक्त किया. अपने इलाके में उन्होंने एक यात्रा निकाली थी, जिसके पोस्टरों में बसपा के किसी नेता को जगह नहीं दी गई थी.

    हालांकि, तब ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि वह सपा नेताओं के संपर्क में हैं और अखिलेश के साथ भी जा सकते हैं. गौरतलब है कि साल 2022 के यूपी चुनाव से पहले रितेश पांडेय के पिता और पूर्व सांसद राकेश पांडेय ने भी बीएसपी का साथ छोड़ दिया था. हालांकि, उन्होंने सपा जॉइन की थी.

     

     

     

     

     

     

    Ambedkar Nagar BSP Country johar live news MP Ritesh Pandey Up अंबेडकर नगर जोहार लाइव न्यूज़ देश बसपा यूपी रितेश पांडेय सांसद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिना लोको पायलट पटरी पर दौड़ी ट्रेन, मचा हड़कंप
    Next Article तालाब में मछली पकड़ने को लेकर मारपीट, चार घायल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026
    क्राइम

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: हेमन्त सोरेन ने 26 आजीवन कैदियों की रिहाई को दी मंजूरी, सभी प्रमंडलों में खुलेंगे ओपन जेल

    July 30, 2026
    क्राइम

    झारखंड: स्पेशल ब्रांच ने छात्रों के आंदोलन को लेकर किया अलर्ट, जिलों के एसपी को दिए ये संकेत

    July 30, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: तेलंगाना के बंजारा समुदाय की गोर बोली को संवैधानिक पहचान का इंतजार, क्या कहती है सरकार

    July 30, 2026
    Latest Posts

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026

    राजीव झावर को विदेश यात्रा की मिली अनुमति, CBI कोर्ट ने सशर्त लौटाया पासपोर्ट

    July 30, 2026

    झारखंड: किसानों की कमाई बढ़ाने की तैयारी, शिल्पी नेहा तिर्की ने नगड़ी पैकहाउस को दी मंजूरी

    July 30, 2026

    तमिलनाडु: फर्जी दस्तावेजों से पासपोर्ट बनवाने के मामले में छोटा राजन दोषी करार, CBI कोर्ट ने सुनाई 7 साल की सजा

    July 30, 2026

    झारखंड JPSC घोटाला: छात्रों के आंदोलन के बीच CID को मिली बड़ी सफलता, चयनित अभ्यर्थी गिरफ्तार

    July 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.