Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    20 Jun, 2025 ♦ 4:53 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- 3 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए खुद सत्र का बहिष्कार किया और आज दे रहे हैं नसीहत
    झारखंड

    प्रतुल शाहदेव ने हेमंत सोरेन पर साधा निशाना, कहा- 3 वर्षों तक विपक्ष में रहते हुए खुद सत्र का बहिष्कार किया और आज दे रहे हैं नसीहत

    Team JoharBy Team JoharFebruary 12, 2020No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा विधायकों के प्रशिक्षण शिविर में पक्ष विपक्ष को साथ काम करने की नसीहत देने पर तंज कसा। प्रतुल ने कहा कि जब झारखंड मुक्ति मोर्चा विपक्ष में थी तो उसने 3 वर्षों तक विधान सभा को बाधित कर के रखा था।लोकहित के मुद्दे विधानसभा में नही उठने दिए गए।स्पीकर के ऊपर कुर्सी और जूते फेंके गए। लेकिन सत्ता में आते ही इनका सुर बदल गया और यह पक्ष विपक्ष को साथ लेकर चलने की बात कर रहे हैं। यह झामुमो के बदलते हुए रंग को दिखाता है।

    प्रतुल ने कहा कि सरकार कहती कुछ है और करती कुछ और ही है। हेमंत जी ने कहा कि विद्वेष की भावना से कोई कार्य नहीं होगा ।लेकिन अब सूचना आ रही है कि रघुवर सरकार के द्वारा एक रुपए में महिलाओं के लिए रजिस्ट्री की व्यवस्था को भी बन्द किया जाएगा। प्रतुल ने कहा की अगर ऐसा हुआ तो भाजपा इसका पुरजोर विरोध करेगी । इस योजना की पूरे देश मे प्रशंसा हुई थी और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में इसे एक बड़ा कदम बताया गया था। नई सरकार को अपनी नई योजनाएं बिल्कुल लानी चाहिए लेकिन सफल तरीके से चल रही पुरानी योजनाओं के साथ छेड़छाड़ नहीं होनी चाहिए।कृषि आशीर्वाद योजना के अंतर्गत किसानों को 25000 तक की सरकार के द्वारा सहायता राशि दी जाती थी । लाभ शत प्रतिशत यहां के आदिवासी मूलवासी को मिलता था।

    जब रघुवर दास मुख्यमंत्री थे तो उनके कार्यकाल में हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन, मधु कोड़ा आदि सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को सरकार ने आवास मुहैया कराया था। लेकिन मौजूदा सरकार ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के आवास आवंटन को अभी तक लटका कर रखा है। इन्ही चीजों से स्पष्ट होता है कि मौजूदा सरकार विद्वेष की भावना से कार्य कर रही है।

    #Online news Jhakrhand news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद : घूसखोर दारोगा ललन प्रसाद का वीडियो वायरल, सीएम ने लिया संज्ञान, दिया कार्रवाई का आदेश
    Next Article टेरर फंडिंग केस में आतंकी हाफिज सईद पाकिस्तान की कोर्ट में दोषी करार, 11 साल की सजा

    Related Posts

    क्राइम

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, पति और ससुराल वाले फरार

    June 20, 2025
    गढ़वा

    नगर उंटारी को मिलेगा 100 बेड का अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर

    June 20, 2025
    झारखंड

    अवैध बालू खनन से ध्वस्त हुआ बनई नदी पुल, प्रशासन जिम्मेदार : दिलीप मिश्रा

    June 20, 2025
    Latest Posts

    खुद को बाबा साहेब से बड़ा दिखाना चाहते हैं लालू : PM मोदी

    June 20, 2025

    विवाहिता की संदिग्ध मौ’त, पति और ससुराल वाले फरार

    June 20, 2025

    नगर उंटारी को मिलेगा 100 बेड का अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर

    June 20, 2025

    पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय में विभिन्न पदों पर प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित

    June 20, 2025

    अवैध बालू खनन से ध्वस्त हुआ बनई नदी पुल, प्रशासन जिम्मेदार : दिलीप मिश्रा

    June 20, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.