Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    28 Apr, 2026 ♦ 6:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, पदाधिकारियों को दिए निर्देश
    झारखंड

    लोकसभा चुनाव को लेकर डीसी व एसपी ने की तैयारियों की समीक्षा, पदाधिकारियों को दिए निर्देश

    Team JoharBy Team JoharFebruary 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    बोकारो: समाहरणालय स्थित सभागार में सोमवार शाम को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त विजया जाधव व पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने संयुक्त रूप से लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर की गई तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की. समीक्षा के क्रम में विस्तार से विभिन्न बिंदुओं पर पदाधिकारी ने जानकारी प्राप्त की. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने कहा कि सभी पदाधिकारी समन्वय बनाकर निर्वाचन दायित्वों का ईमानदारी से निर्वाहन करेंगे. निर्वचान के गाइड लाइन अनुरूप ही सभी कार्यों का निष्पादन करना है. उन्होंने सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों सह बीडीओ, सीओ को मतदन केंद्रों का भौतिक निरीक्षण का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि जिन मतदान केंद्रों में छोटी मोटी मरम्मत कार्य की आवश्यकता है, उसका आंकलन कर जिला को प्रतिवेदन समर्पित करें. सभी मतदान केंद्रों पर न्यूनतम सुविधा उपलब्ध कराना है. वहीं, वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों की अद्यतन सूची, रूट चार्ट प्लान, सैडो बूथ का सेक्टर पदाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों से प्राप्त प्रतिवेदन के अनुसार अंतिम प्रतिवेदन जिला निर्वाचन कार्यालय को समर्पित करने का निर्देश दिया.

    मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश 

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अस्थायी स्ट्रांग रूम के लिए भी सभी सेक्टर में एक मतदान केंद्र चिन्हित करने, हेलीपेड को लेकर भी जीपीएस लोकेशन के साथ सूची सभी सहायक निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों सह बीडीओ, सीओ को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. वहीं स्वीप गतिविधि एवं बूथ एवरनेस समूह (बीएजी) के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने को लेकर भी संबंधित पदाधिकारियों को विभिन्न गतिविधि संचालित करने को कहा.

    क्षेत्र में अलर्ट रहने का निर्देश 

    वहीं एसपी प्रियदर्शी आलोक ने सभी थाना प्रभारियों को अपने क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्रों का भौतिक सत्यापन कर प्रतिवेदन समर्पित करने को कहा. उन्होंने निर्वाचन को लेकर थाना प्रभारियों, पुलिस पदाधिकारियों को विस्तृत वर्कआउट करने को कहा. क्षेत्र में अलर्ट रहने के साथ विजिलेंट रहने की बात कहीं. धारा 107 के तहत कार्रवाई करने, लंबित वारंट का निष्पादन करने, आर्म्स सत्यापन एवं जरूरत अनुसार कार्रवाई का निर्देश दिया. इससे पूर्व,निर्वाचन निबंधन पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास ओम प्रकाश गुप्ता ने सभी निर्वाचन निबंधन पदाधिकारियों सह बीडीओ, सीओ एवं थाना प्रभारियों को वल्नरेबल एवं क्रिटिकल मतदान केंद्रों को चिन्हित करने से संबंधित बिंदुओं से पावर प्वाइंट प्रेजेंटेशन (पीपीटी) के माध्यम से विस्तार से अवगत कराया.
    बैठक में जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरेंद्र कुमार ने अपने संबोधन में निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी दी. बताया कि इस बार सभी मतदान केंद्र आदर्श मतदान केंद्र रहेंगे. सभी मतदान केंद्रों पर वेबकास्टिंग होगी, सखी मतदान केंद्र, पीडब्ल्यूडी मतदान केंद्र आदि भी स्थापित किया जाएगा. 80 पल्स मतदाताओं, पीडबल्यूडी मतदाताओं को प्राप्त होने वाली सुविधाओं और इसके लिए की जाने वाली जरूरी तैयारियों के संबंध में जानकारी दी.

    आज की खबर एसपी प्रियदर्शी आलोक करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन बोकारो मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज विजया जाधव समाहरणालय सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदोस्त ने दोस्त की हत्या की साजिश रच थाना पहुंचा था एफआईआर कराने, 5 लाख में हुआ था सौदा
    Next Article राजधानी में चलेगा पार्किंग पुशिंग अभियान, जानें क्या होगा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    April 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    April 28, 2026
    Latest Posts

    झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर की तबीयत बिगड़ी, हाल जानने पहुंचे सीएम हेमंत

    April 28, 2026

    “राज्यपाल साहेब हैं”… सीट बेल्ट चेकिंग में पकड़ाते ही ड्राइवर ने पुलिस को दी गवर्नर की धमकी, दो हिरासत में

    April 28, 2026

    हटिया स्टेशन पर शराब तस्करी की कोशिश नाकाम, आरपीएफ ने जब्त की अवैध व्हिस्की

    April 28, 2026

    PM आवास योजना में देरी पर भड़के सरयू राय, बोले- अब खुद घरों में घुसेंगे लाभुक

    April 28, 2026

    चतरा पुलिस ने पंजाब के दो तस्करों समेत चार को दबोचा, सात लाख की अफीम जब्त

    April 28, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.