Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    31 Oct, 2025 ♦ 4:26 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»टेक्नोलॉजी»समुद्री सुनामी और भूकंप आने के संकेत एक घंटे पहले दे देगा स्वदेशी सिनोप्स सिस्टम
    टेक्नोलॉजी

    समुद्री सुनामी और भूकंप आने के संकेत एक घंटे पहले दे देगा स्वदेशी सिनोप्स सिस्टम

    Team JoharBy Team JoharFebruary 19, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    नई दिल्ली : दुनिया भर के देशों में हर साल समुद्री सुनामी और भूकंप के चलते सैकड़ों लोगों की जानें जाती हैं, जबकि लाखों लोग प्रभावित होते हैं. इन आपदाओं के बारे में पहले से पता हो तो समय रहते तबाही से बचा जा सकता है. भारतीय वैज्ञानिकों के प्रयासों से ये अब संभव होगा. समुद्र में कई किलोमीटर नीचे होने वाली हरेक हलचल अब मिनटों में पता चल जाएगी. भारतीय राष्ट्रीय महासागर सूचना सेवा केंद्र (इनक्वॉइस) ने देश की पहली सिनर्जिस्टिक ओशन ऑब्जर्वेशन प्रिडिक्शन सर्विस (सिनोप्स) लैब बनाई है. केंद्रीय भूविज्ञान मंत्री किरण रिजिजू हाल ही में इस लैब का उद्घाटन किया.

    यह महासागरों में संभावित भूकंप व सुनामी के संकेत एक घंटे पहले दे देगा. तूफान, चक्रवात आने की सूचना तीन-चार दिन पहले मिल जाएगी. बड़ी बात है कि सिनोप्स हिंद और प्रशांत महासागर क्षेत्र के साथ ही दुनियाभर में इन सूचनाओं के लिए मौजूद प्रणालियों में सबसे उन्नत है. ये सिस्टम मछुआरों को यह भी बताएगा कि किस दिशा में सबसे ज्यादा मछलियां हो सकती हैं. इस लैब से मालदीव, श्रीलंका जैसे देशों को भी मदद मिलेगी.

    इनक्वॉइस के डायरेक्टर डॉ. श्रीनिवास कुमार तुम्मला कहते हैं कि सिनोप्स से जो जानकारी मिलेगी, वो आपदा प्रबंधन टीम को देंगे, ताकि सही समय पर बचाव शुरू किया जा सके. अभी सुनामी, तूफान, भूकंप आदि गतिविधियों पर नजर रखने के लिए हम अंतराष्ट्रीय संस्थाओं से मदद लेते हैं. यह लैब पूरी तरह एडवांस्ड सेंसर्स पर निर्भर है. समुद्र के भीतर किसी भी खास हलचल को सेकंड से कम समय में भांप लेंगे और सटीक अनुमान लैब तक भेजेंगे. इसकी रीडिंग के बाद चेतावनी जारी होगी.

    Country Earthquake johar live news Synops Technology Tsunami जोहार लाइव न्यूज़ तकनीक देश भूकंप सिनोप्स सुनामी
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, नकद समेत जेवरात पर किया हाथ साफ
    Next Article दुल्हन बनी ‘देवों के देव’…की पार्वती, रेड लहंगा में लगी खूबसूरत

    Related Posts

    चाईबासा

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025
    गढ़वा

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025
    चाईबासा

    सारंडा IED विस्फोट में घायल CRPF इंस्पेक्टर ने दिल्ली एम्स में तोड़ा दम

    October 30, 2025
    Latest Posts

    Pratibimb App व Dial-1930 की समीक्षा आज, इन जिलों के SSP-SP को निर्देश

    October 31, 2025

    भारत ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया को हराकर महिला वनडे वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया

    October 30, 2025

    पाकुड़ में तूफान मोंथा से फसलों को भारी नुकसान, किसानों में चिंता की लहर…

    October 30, 2025

    स्वास्थ्य मंत्री ने किया चाईबासा सदर अस्पताल का निरीक्षण, कहा– स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं

    October 30, 2025

    कांडी में इंटर पास युवक चला रहा था क्लिनिक, अचानक पहुंचे एसडीएम और फिर…

    October 30, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.