Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»महिला द्वारा लगाये गए गंभीर आरोप मामले में सुखदेवनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने की कार्रवाई
    क्राइम

    महिला द्वारा लगाये गए गंभीर आरोप मामले में सुखदेवनगर थाना प्रभारी लाइन हाजिर, SSP ने की कार्रवाई

    Team JoharBy Team JoharFebruary 18, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : सुखदेव नगर थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है. महिला द्वारा सुखदेव नगर थाना प्रभारी गंभीर पर आरोप लगाये जाने के बाद एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने बड़ी कार्रवाई की है. बता दें कि एक महिला ने शनिवार देर शाम आत्महत्या की कोशिश की थी. महिला ने एक सुसाइड नोट भी लिखा था. जिसमें उसने सुखदेवनगर थाना प्रभारी रमाकांत ओझा पर गंभीर आरोप लगाये थे.

    पीड़ित महिला का कहना है कि थानेदार ने कमरे में महिला को अकेले बुलाने का दबाव डाला है. जबरन पासपोर्ट, मोबाइल और शादी का एल्बम को जप्त कर रखा है. इसके अलावा एक खाली पेपर में हस्ताक्षर भी करवा लिए है. पीड़ित महिला ने यह बातें अपने सुसाइड नोट में लिखा है. फिलहाल, महिला अस्पताल में इलाजरत है. पूरा मामला बीते शनिवार देर शाम की बताई गई है.

    महिला ने अपने सुसाइड नोट में लिखा है कि जांच के नाम पर जबरन थानेदार मुझे घर से उठाकर थाना ले गए. सादा पेपर में हस्ताक्षर नहीं करने पर धमकी दिया गया कि रातभर थाना में रखने और झूठे केस में फंसाने की धमकी मिली. थानेदार द्वारा अकेले मिलने से मना करने पर जबरन घसीट कर उठने की बात कहीं जारी है. इस मामले में कई लोगों का मोबाइल वापस कर दिया गया, लेकिन मेरा पासपोर्ट, मोबाइल और फोटो को बिना कारण थाना प्रभारी द्वारा रखा गया है.

    मुझसे बेहूदा सवाल किया जा रहे हैं तथा मुझे दोस्ती करने को दबाव दिया जा रहा है. इसके अलावा पीड़ित महिला ने कहा कि यह प्रशासन की नाकामी को दर्शाता है और एक औरत की बेबसी का फायदा कैसे उठाया जा सकता है इस कांड का यह प्रमाण है. मैं यह बेज्जती और सहन नहीं कर सकती. मेरा किसी से कोई रिश्ता नहीं है. यह आत्महत्या नहीं मेरा कत्ल है. सबको सजा दो. नाकाम प्रशासन बेटी बचाओ नहीं, बेटी को षडयंत्र कर फंसा कर मार दो. महिला के अनुसार, थानेदार ने उससे एक सादे पेपर पर हस्ताक्षर भी करवा लिये हैं.

     

     

     

    jharkhand johar live news Police Station Incharge Ramakant Ojha ranchi Ratu Road Sukhdevnagar Women Harassment जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड थाना प्रभारी महिला उत्पीड़न रमाकांत ओझा रांची रातू रोड सुखदेवनगर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखण्ड में होगी जाति आधारित जनगणना, मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने दी मंजूरी
    Next Article सात दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, दोपहर को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने दिया आस्था का परिचय  

    Related Posts

    आदिवासी

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026
    क्राइम

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    एशियन गेम्स 2026 का आगाज : झारखंड की 4 बेटियों पर रहेगी नजर, सलिमा टेटे के हाथ में भारत की कमान

    September 19, 2026
    Latest Posts

    ग्लैडसन डुंगडुंग को हिन्दी पत्रकारिता में योगदान के लिए स्वामी देवानंद चक्कुंगल पुरस्कार

    September 19, 2026

    खनिज अधिकार छीनने की कोशिश स्वीकार नहीं, आंदोलन और तेज होगा : विनोद पांडेय

    September 19, 2026

    झारखंड जगुआर का राष्ट्रीय गौरव : गुजरात के केवड़िया में सरदार पटेल जयंती पर मार्च करेंगे झारखंड के शूरवीर

    September 19, 2026

    JSSC-CGL पर बाबूलाल का सवाल : पूरी परीक्षा दूषित थी तो पहले की जांच में क्या छिपा रह गया?

    September 19, 2026

    झारखंड : MMDR Act के खिलाफ झामुमो का राज्यव्यापी धरना, बोले- खनिज झारखंड का तो अधिकार भी झारखंड का

    September 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.