Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जयंत सिन्हा चुने गए सर्वश्रेष्ठ सांसद, संसदीय वित्त समिति ‘संसद महारत्न पुरुस्कार’ से सम्मानित
    झारखंड

    जयंत सिन्हा चुने गए सर्वश्रेष्ठ सांसद, संसदीय वित्त समिति ‘संसद महारत्न पुरुस्कार’ से सम्मानित

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हजारीबाग: सांसद जयंत सिन्हा को सर्वश्रेष्ठ सांसद और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को 5 वर्षों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘संसद महारत्न पुरुस्कार 2024’ से सम्मानित किया गया है. जयंत सिन्हा को 17 फरवरी को नई दिल्ली में इस पुरुस्कार से सम्मानित किया गया. जयंत सिन्हा ने इस दौरान निर्णायक समिति के अध्यक्ष केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल और उपाध्यक्ष पूर्व इलेक्शन कमिशन अध्यक्ष टीएस कृष्णामूर्ति का आभार व्यक्त किया.

    हज़ारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए जयंत सिन्हा ने सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र व राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए. वहीं उन्होंने पिछले 5 वर्षों में सदन में 13 प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किये हैं. साथ ही उन्होंने 2019 से लेकर अब तक सदन में लगभग 1,000 प्रश्न उठाये हैं. 24 विषयों पर डिबेट की है और जीरो आवर के तहत 54 और नियम 377 के तहत 29 महत्वपूर्ण मुद्दों पर सदन का ध्यान आकृष्ट करवाया है. साथ ही उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है. इस दौरान जयंत सिन्हा की अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति ने 5 वर्षों में महत्वपूर्ण विषयों पर रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर केंद्र सरकार की नीतियां बनीं. यह समिति वित्त मंत्रालय से जुड़े विधेयकों का अध्यन्न करती है और समिति के सुझावों के आधार पर केंद्र सरकार संशोधनों को सदन में लाती है, जिससे देश का कानून बनता है.

    जयंत सिन्हा ने ‘संसद महारत्न पुरुस्कार’ से सम्मानित किये जाने पर कहा कि मुझसे बहुत लोग पूछते हैं कि आप अपना सफल और प्रगतिशील कैरियर छोड़कर राजनीति में क्यों आये? तो मैं उनसे यही कहता हूं कि मेरा मूलमंत्र ‘सेवा परमो धर्मः’ है. मैं हज़ारीबाग लोकसभा की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से ही सेवा कर पाता हूं. मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव में दो बार ऐतिहासिक जीत दिलाकर अपना आशीष दिया है. इसलिए मैं यह सम्मान अपने हज़ारीबाग व रामगढ़ के परिवार को समर्पित करता हूं. नए भारत के निर्माण में योगदान देना मेरे लिए अत्यंत गर्व व सौभाग्य की बात है. मैं समिति के सभी सदस्यों का उनके सहयोग के लिए धन्यवाद देता हूं. मुझे विश्वास है कि 2024 में भी मेरे क्षेत्र की देवतुल्य जनता अपना आशीष देगी.

    जयंत सिन्हा ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है. प्रधानमंत्री, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने मुझे जो ज़िम्मेदारी दी है, उसके लिये मैं उनका आभार व्यक्त करता हूं. उनके नेतृत्व में मैं अपनी जिम्मेदारियों का आगे भी पूरी निष्ठा, समर्पण व ऊर्जा से निर्वहन करता रहूंगा.

    आज की खबर करंट न्यूज केंद्रीय कानून राज्यमंत्री अर्जुन राम मेघवाल जयंत सिन्हा जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पूर्व इलेक्शन कमिशन अध्यक्ष टीएस कृष्णामूर्ति मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सर्वश्रेष्ठ सांसद संसद महारत्न पुरुस्कार संसदीय वित्त समिति सांसद सांसद जयंत सिन्हा सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleछापेमारी के दौरान 11 साइबर अपराधी गिरफ्तार, 41 मोबाईल व 36 फर्जी सिम बरामद
    Next Article दुधारू पशु मेला सह प्रदर्शनी का आयोजन, पशुपालन पदाधिकारी ने दी योजनाओं की जानकारी

    Related Posts

    झारखंड

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026
    क्राइम

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जलवायु परिवर्तन सबसे बड़ी चुनौती, हर नागरिक लगाए एक पौधा – हेमन्त सोरेन

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: सरकार-छात्र वार्ता का पहला दौर समाप्त, बोले छात्र- बातचीत जारी रहेगी

    August 7, 2026
    Latest Posts

    JPSC-JSSC विवाद: अभ्यर्थी न्याय मंच के 8 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की सरकार से दूसरे दौर का वार्ता समाप्त

    August 8, 2026

    8 अगस्त 1942 : एक आवाज गूंजी ‘करो या मरो’, फिर अंग्रेजों के खिलाफ उठ खड़ा हुआ पूरा हिंदुस्तान

    August 8, 2026

    संसद में आदिवासी: केन-बेतवा से होंगे 648 आदिवासी परिवार विस्थापित, केंद्र ने कहा- पुनर्वास और मुआवजा राज्यों की जिम्मेदारी

    August 8, 2026

    झारखंड: हजारीबाग में अपराधी-पुलिस के बीच मुठभेड़, पैर में लगी गोली व हथियार-बम बरामद

    August 8, 2026

    झारखंड: डालमिया, हिंडाल्को जैसी दिग्गजों को मिले चतरा के 8 कोल ब्लॉक, लेकिन 1 टन कोयला भी नहीं निकला

    August 8, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.