Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलता मिला JE का शव, जांच में जुटी पुलिस  
    क्राइम

    क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलता मिला JE का शव, जांच में जुटी पुलिस  

    Team JoharBy Team JoharFebruary 17, 2024Updated:February 17, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रामगढ़ : रामगढ़ के गोला प्रखंड में पंचायती राज विभाग में पदस्थापित कनीय अभियंता सुधांशु कुमार (30 वर्ष) का शव शनिवार को सीसीएल रजरप्पा प्रोजेक्ट के बी-टाइप क्वार्टर में फांसी के फंदे से झूलता हुआ बरामद किया गया. वह रामगढ़ जिला के भुरकुंडा चिकोर का रहने वाला था. बताया गया कि 16 फरवरी को वह ड्यूटी से आने के बाद क्वार्टर में था.

    सुबह देर तक क्वार्टर का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को चिंता हुई. साथ ही इसके परिजन भी लगातार उसे फोन कर रहे थे. कॉल रिसीव नहीं करने पर परिजनों ने इसकी सूचना रजरप्पा थाना में दी. तत्पश्चात, थाना प्रभारी नवीन प्रकाश पांडेय दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचे और क्वार्टर का दरवाजा तोड़ कर अंदर घुसे. जहां शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    बताया गया कि बड़कीपोना निवासी किरण महतो रजरप्पा के टाउनशिप में कार्यरत है. इन्हीं के नाम पर क्वार्टर आवंटन है. जिसमें जेई सुधांशु कुमार रहता था. उधर घटना की सूचना मिलने पर बीडीओ संजय उमर सांडिल्य घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटना पर दुःख प्रकट किया. बीडीओ ने कहा कि जेई सुधांशु पर काम का किसी प्रकार का कोई दबाव नहीं था. वे क्षेत्र में एक अच्छे अधिकारी के रूप में कार्य कर रहे थे. इस घटना के बाद रामगढ़ जिला के सभी प्रखंड कर्मियों ने शोक व्यक्त किया.

    ये भी पढ़ें : ‘दंगल’ फेम सुहानी भटनागर का निधन, बबीता फोगाट के बचपन का निभाया था किरदार

    CCL jharkhand johar live news Junior Engineer Rajrappa Ramgarh कनीय अभियंता जोहार लाइव न्यूज़ झारखंड राजरप्पा रामगढ़ सीसीएल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleIND vs ENG: 319 रन पर सिमटी इंग्लैंड की पारी, भारत 233 रन से आगे
    Next Article मजदूर की मौत को लेकर परिजनों किया फैक्ट्री गेट को जाम, नौकरी व मुआवजे की मांग

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.