Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Sep, 2025 ♦ 3:29 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चंपाई सरकार की कैबिनेट का विस्तार आज : कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं, जेएमएम से बसंत सोरेन ले सकते है मंत्री पद की शपथ
    झारखंड

    चंपाई सरकार की कैबिनेट का विस्तार आज : कांग्रेस में कोई बदलाव नहीं, जेएमएम से बसंत सोरेन ले सकते है मंत्री पद की शपथ

    khabarBy khabarFebruary 16, 2024Updated:February 16, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : झारखंड राज्य में चंपाई सोरेन की अगुवाई में बनी सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार शुक्रवार को होना है. शाम 4 बजे राजभवन के बिरसा मंडप में यह कार्यक्रम होना है. मंत्रिमंडल की नई सूची में कुछ एक बदलाव हो सकती है. बाकी, सब पूर्व की तरह रहेगा. कांग्रेस पार्टी के तरफ से अब तक कि सूची में कोई बदलाव नहीं होना है. जबकि, जेएमएम की ओर से एक नाम बसंत सोरेन का जुड़ सकता है. चंपई सोरेन के नेतृत्व में बनने वाले नए मंत्रिमंडल में दो डिप्टी सीएम बनने की भी संभावना जतायी जा रही है. हालांकि, आज शपथ लेने वाले मंत्रियों को कौन-कौन सा विभाग दिया जायेगा, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है.

    हेमंत सोरेन कैबिनेट में 11 मंत्री

    झारखंड विधानसभा में विधायकों का जो संख्या बल है उसके हिसाब से कैबिनेट में 12 मंत्री हो सकते हैं. हेमंत सोरेन की सरकार में 11 मंत्री ही थे. मंत्रिमंडल में 12 मंत्री को जगह देने की मांग उठती रही है. सूत्रों से पता चला है कि 12वीं मंत्री के रूप में दीपिका पांडेय सिंह को मजबूत दावेदार माना जा रहा है. कांग्रेस के टॉप कैंप में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है. हेमंत कैबिनेट में कुल 11 मंत्री थे, जबकि 12वीं जगह खाली ही रह गई थी.

    नई सरकार बनने के 16वें दिन कैबिनेट का विस्तार

    31 जनवरी को हेमंत सोरेन ने बतौर मुख्यमंत्री इस्तीफा दिए जाने के बाद 2 फरवरी को चंपई सोरेन ने झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली थी. इसके बाद से कैबिनेट विस्तार की चर्चा होने लगी. इससे पहले 8 फरवरी को कैबिनेट विस्तार के लिए राजभवन की ओर से सहमति दी गई थी. बाद में इसे स्थगित करते हुए 16 फरवरी की तारीख तय की गई. राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने इस पर सहमति देते हुए पहले 3 बजे का समय रखा था, जिसे अब 4 बजे कर दिया गया है.

    इसे भी पढ़ें: 8 आईएएस अधिकारी का तबादला, विजय कुमार गुप्ता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर सचिव बने

    आज की खबर करंट न्यूज जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार रांची लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article8 आईएएस अधिकारी का तबादला, विजय कुमार गुप्ता पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अपर सचिव बने
    Next Article Aaj Ka Rashifal : 16 February 2024 : किस राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन, यहां जानें

    Related Posts

    झारखंड

    स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, फिर…

    September 17, 2025
    जमशेदपुर

    दीपक से लगी आ’ग ने खाक कर दिया संतोष गैरेज

    September 17, 2025
    झारखंड

    मध्यस्थता से सुलझा 4 साल पुराना पारिवारिक विवाद, डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025
    Latest Posts

    फैटी लिवर के शुरुआती लक्षणों को न करें नजरअंदाज, समय रहते पहचानें ये संकेत

    September 17, 2025

    स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने मा’री टक्कर, फिर…

    September 17, 2025

    दीपक से लगी आ’ग ने खाक कर दिया संतोष गैरेज

    September 17, 2025

    मध्यस्थता से सुलझा 4 साल पुराना पारिवारिक विवाद, डालसा सचिव ने दी शुभकामनाएं

    September 17, 2025

    नीमडीह में नकली अंग्रेजी शराब की मिनी फैक्ट्री का भंडाफोड़, दो गिरफ्तार

    September 17, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.