Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 Aug, 2025 ♦ 12:50 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जामताड़ा»जामताड़ा कांग्रेस कमेटी ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन, जमकर हुई नारेबाजी
    जामताड़ा

    जामताड़ा कांग्रेस कमेटी ने किया पीएम मोदी का पुतला दहन, जमकर हुई नारेबाजी

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2024Updated:February 15, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर काला धन रुपांतरण योजना का पर्दाफाश करते हुए मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया. देर शाम को जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा के नेतृत्व में दर्जनों कांग्रेसियों ने स्थानीय इंदिरा चौक पर मोदी सरकार का पुतला दहन किया. इस दौरान कांग्रेसियों ने जमकर केंद्र सरकार के विरोध में नारेबाजी की. प्रधानमंत्री के खिलाफ भी लोगों ने जमकर नारेबाजी की और सुप्रीम कोर्ट को धन्यवाद ज्ञापित किया. वहीं जिला अध्यक्ष हरिमोहन ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि वर्ष 2017 में, जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने सबसे पहले इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा की थी. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस कुटिल चाल के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर अपनी लड़ाई में अटल रही है. कांग्रेस मोदी सरकार की इस काला धन रूपांतरण योजना को असंवैधानिक मानते हुए आज के सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत करती हैं.

    उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की मेनिफेस्टो में भी इस बात को शामिल किया गया था कि यूपीए की सरकार बनती है तो इस विधेयक को निरस्त किया जाएगा. कमिटी द्वारा सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले के आलोक में चुनावी बांड के माध्यम से भाजपा के बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार को उजागर करते हुए 15 फरवरी गुरुवार को राज्य के जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन कर रही है. उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से न केवल पारदर्शिता आएगी बल्कि सूचना के अधिकार को भी मजबूती मिलेगी. इसके माध्यम से लोग आसानी से सही सूचना प्राप्त कर सकते हैं.

    मौके पर अजीत दुबे, विजय दुबे, मधुसूदन चंद्रा, बेबी पासवान, श्याम नंदन सिंह, विमल भैया, बीरबल अंसारी, दुबराज राय, तारकेश्वर प्रसाद सिंह, दिनेश दास, आदेश,  प्रिंस सिंह, आदर्श सिंह, अमन कुमार, प्रिंस कुमार, अभय कुमार, सूरज कुमार, विशाल सिंह, जितेंद्र सिंह, आकाश कुमार, अभय कुमार, अमरनाथ मिश्रा सहित अन्य मौजूद थे.

    ये भी पढ़ें: आजसू ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जेएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग

    आज की खबर कमेटी करंट न्यूज कांग्रेस कांग्रेस कमेटी जामताड़ा जिला अध्यक्ष हरिमोहन मिश्रा जोहार लाइव झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पुतला दहन मुख्य समाचार मोदी सरकार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजिला कांग्रेस कमेटी ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला, सुप्रीम कोर्ट के फैसले का किया स्वागत
    Next Article रामगढ़ झामुमो जिला समिति की बैठक, 16 फरवरी को एकदिवसीय भूख हड़ताल का ऐलान

    Related Posts

    झारखंड

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025
    झारखंड

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025
    झारखंड

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025
    Latest Posts

    लैंड स्कैम मामले में आरोपी अमित अग्रवाल को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत

    August 1, 2025

    श्रावणी मेला पूजा के लिए गंगाजल भरने गया युवक नदी में डूबा

    August 1, 2025

    झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू, 4 अगस्त को पेश होगा अनुपूरक बजट

    August 1, 2025

    पटना AIIMS में रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल शुरू, विधायक पर हमले का आरोप

    August 1, 2025

    मौत के बात भी नवजात को वेंटिलेटर पर रखने के मामले पर DC सख्त, बोले- दोषियों पर होगी…

    August 1, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.