Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आजसू ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जेएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग
    झारखंड

    आजसू ने राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, जेएसएससी पेपर लीक मामले में सीबीआई जांच की मांग

    Team JoharBy Team JoharFebruary 15, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा: झारखंड जेएसएससी सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग को लेकर अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रतिनिधि मंडल ने कुन्दन महतो के नेतृत्व में उपायुक्त जामताड़ा को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा. आजसू नेता कुन्दन महतो ने कहा कि यह छात्र हितों से जुड़ा एक संवेदनशील और गंभीर मामला है. अतः झारखंड सरकार जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराये. बता दें कि इस गंभीर मामले में राज्य सरकार ने जांच के लिए एक एसआईटी बैठायी है, लेकिन आजसू का मानना है कि यह जांच इस गंभीर मामले के लिए पर्याप्त नहीं है. पेपर लीक को लेकर जिस तरह के तथ्य सामने आ रहे हैं, उसके संकेत साफ हैं कि इसके तार कई जगहों और कथित तौर पर खास लोगों से जुड़े हैं. साथ ही छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ की यह एक सुनियोजित साजिश भी है. इससे भी इनकार नहीं किया जा सकता है कि इस मामले में अंतर्राज्यीय किसी बड़े गिरोह का हाथ है और उसे राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है.

    आजसू छात्र संघ की यह भी मांग है कि तत्काल परीक्षा एजेंसी को काली सूची में डाला जाए व झारखंड नकल कानून के तहत मुकम्मल कार्रवाई हो. कहा कि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने पांच फरवरी को विधानसभा में इसी कानून को सामने रखते हुए सरकार और आयोग की जवाबदेही पर सवाल खड़े किये थे. पेपर लीक को लेकर लाखों युवाओं में हताशा और निराशा का भाव है. अभ्यर्थियों का मानना है कि जेएसएससी के अधिकारियों की भूमिका और गतिविधियों की जांच के लिए पुलिस की एसआईटी सक्षम नहीं है. इस तरह के मामले आने वाले दिनों में न हो इसके लिए दोषियों पर जल्द से जल्द कार्रवाई अति आवश्यक है. भविष्य में यदि ऐसे अनैतिक माध्यम से कोई व्यक्ति अधिकारी बन जाता है, तो उससे जनता की सेवा और वह अपने कर्तव्य का निष्ठा से पालन करे ऐसी उम्मीद नहीं की जा सकती है.

    ये भी पढ़ें: चुनाव से पहले इलेक्टोरल बॉन्ड निरस्त किए जाने पर बोले केंद्रीय महासचिव, अब सच आएगा सामने

    अखिल झारखंड छात्र संघ आज की खबर आजसू आजसू छात्र संघ उपायुक्त जामताड़ा करंट न्यूज कुन्दन महतो जामताड़ जेएसएससी जेएसएससी-सीजीएल पेपर लीक जोहार लाइव झारखंड झारखंड की खबर झारखंड न्यूज झारखण्ड डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन पेपर लीक मुख्य समाचार राज्यपाल लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज सीजीएल सीबीआई स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजीएम कार्यालय के बाहर ट्रेड यूनियन का प्रदर्शन, मजदूरों से बंद को सफल बनाने का आह्वान
    Next Article सूर्य देव को समर्पित है माघ शुक्ल पक्ष की सप्तमी: आचार्य प्रणव मिश्रा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    क्राइम

    झारखंडः JPSC घोटाला, व्हाट्सएप से भेजे गए दस्तावेज, बिना टेंडर का दे दिया परीक्षा आयोजित कराने का काम

    July 26, 2026
    खेल-सिनेमा

    पुष्पा की हैट्रिक, संदीपा-श्रुति के गोल से भारत फाइनल में, चीन से होगी टक्कर

    July 25, 2026
    Latest Posts

    राहुल गांधी का अमित शाह से सवालः छात्रों पर ‘गोली’ चलाने का आदेश किसने दिया?

    July 26, 2026

    असहमति के लिए सार्वजनिक जगह सिकुड़ रही: जस्टिस उज्जल भुइयां

    July 26, 2026

    टाइगर हिल से तिरंगे तक: कारगिल युद्ध की वो कहानी, जिसे हर भारतीय को जानना चाहिए

    July 26, 2026

    सिर्फ भावनाओं के सहारे खड़े किए जा रहे आंदोलनों का रोडमैप क्या है?

    July 26, 2026

    झारखंडः चाईबासा ट्रेजरी घोटाले में चार पर चार्जशीट, 45 लाख से ज्यादा की हेराफेरी का है आरोप

    July 26, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.